तारापीठ होटल अग्निकांड: बंगाल में होटलों की होगी सेफ्टी ऑडिट, मंत्री कौशिक चौधरी बोले- सरकार बनायेगी कमेटी

तारापीठ में होटल अग्निकांड के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था पर कड़े सवाल उठ रहे हैं. मंत्री कौशिक चौधरी ने सभी होटलों की अग्नि सुरक्षा जांच के लिए कमेटी गठित करने का आदेश दिया है. पर्यटकों की सुरक्षा पर उठाए जा रहे हैं अहम कदम.

तारापीठ से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

घटना को लेकर सोमवार देर रात दमकल मंत्री कौशिक चौधरी जिला प्रशासन और दमकल विभाग के अधिकारियों को लेकर अहम बैठक कर एक कमेटी तैयार कर तारापीठ के समस्त होटल की सुरक्षा व्यवस्था का चाक चौबंद जांच करने का निर्देश दिया है. मंत्री ने कहा कि वो तमाम सेफ्टी होटलों की ऑडिट करायेंगे. मंगलवार सुबह से ही इस दिशा में गठित कमेटी के अधिकारी जांच पड़ताल में जुट गये है. अग्निकांड के बाद अब सबसे बड़ा सवाल तारापीठ के होटल और लॉजों में अग्निसुरक्षा मानकों के पालन को लेकर उठ रहा है.

संदेह में होटलों की अग्निसुरक्षा व्यवस्था

अग्निकांड के बाद तारापीठ के होटलों की अग्निसुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई है. हादसे के समय होटल में मौजूद पटना की अर्चना सिंह समेत अन्य आवासीयों ने आरोप लगाया कि आग लगने और धुआं फैलने के बावजूद काफी देर तक कोई फायर अलार्म नहीं बजा. उनके मुताबिक आग बुझाने के लिए पर्याप्त अग्निशमन उपकरण और पानी की व्यवस्था भी नहीं थी. बाद में जो अलार्म बजा, वह स्वचालित नहीं था, बल्कि किसी व्यक्ति ने अलग से बजाया था.

फायर एग्जिट को लेकर गंभीर आरोप

होटल के आपातकालीन फायर एग्जिट को लेकर भी गंभीर आरोप सामने आए हैं. कुछ आवासीयों का दावा है कि निर्धारित आपातकालीन निकास बंद था और आग लगने के बाद भी होटल कर्मचारियों ने उसे खोलने की पहल नहीं की. उनका कहना है कि यदि समय रहते आपातकालीन रास्ता खोल दिया जाता और होटल में स्वचालित फायर अलार्म, पर्याप्त अग्निशमन उपकरण तथा पानी की व्यवस्था होती, तो जानमाल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक दूसरे से काफी सटे हुए हैं होटल

हादसे के बाद मीडिया से बात करते हुए पर्यटकों का कहना है कि जिस होटल में आग लगी, उसके सामने कुछ खुली जगह थी, फिर भी इतना बड़ा हादसा हो गया. वहीं तारापीठ के कई अन्य होटल एक-दूसरे से काफी सटे हुए हैं. ऐसे में किसी दूसरे होटल में आग लगने पर आग तेजी से आसपास की इमारतों तक फैलने की आशंका है. इसी आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी बुकिंग रद्द कर जल्द से जल्द घर लौटना चाहते हैं.

Also Read: तारापीठ होटल अग्निकांड: होटल मालिक गिरफ्तार, हादसे के बाद फरार थे प्रवीर कुमार पाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >