आपरेशन सिंदूर पर बांटी मिठाई

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत की ज्वाला हर भारतवासी के दिलों में धधक रही है.

खड़गपुर. कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत की ज्वाला हर भारतवासी के दिलों में धधक रही है. सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर देशवासियों ने खुशियां मनायीं हैं. बुधवार की सुबह जैसे ही लोगों को जानकारी हुई कि आपरेशन शुरू करके पाकिस्तानी ठिकानों पर भारतीय सेना ने हमला कर दिया है, उनमें खुशी की लहर दौड़ पड़ी. पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिले के कई इलाकों में लोगों ने भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर खुशी का इजहार करते हुए भारतीय सैनिकों की हौसला अफजाई की. सड़क पर उतर कर लोगो ने आतिशबाजी की. खुशी जताते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा भी कराया गया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर लोगों में मिठाइयां बांटी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >