डेंगू के खिलाफ एक्शन मोड में बंगाल सरकार, 3 दिन में 22 जिलों की 128 नगरपालिकाओं में चलाया स्वच्छता संकल्प अभियान

Swachhata Sankalp Abhiyan Bengal: पश्चिम बंगाल में डेंगू नियंत्रण और सफाई के लिए 3 दिवसीय ‘स्वच्छता संकल्प अभियान’ चलाया गया. 22 जिलों के 1600 से अधिक वार्डों में 27 हजार से ज्यादा मच्छरों के प्रजनन स्थल नष्ट किये गये. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Swachhata Sankalp Abhiyan Bengal: पश्चिम बंगाल को कचरा मुक्त बनाने और डेंगू के प्रकोप पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से 3 दिन तक पूरे राज्य में ‘स्वच्छता संकल्प अभियान’ चलाया गया. राज्य के नगर विकास एवं नगर निकाय मामले विभाग (Urban Development and Municipal Affairs Department) द्वारा संचालित इस विशेष अभियान की रिपोर्ट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की.

3 दिन में 1600 से अधिक वार्ड में पहुंची टीमें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर जारी आंकड़ों के अनुसार, इस अभियान के तहत 3 दिन तक राज्य के 22 जिलों की 128 नगरपालिकाओं के 1,600 से अधिक वार्डों में बड़े पैमाने पर सफाई और डेंगू रोधी गतिविधियां चलायी गयीं.

नालों व कचरे की सफाई, डेंगू को रोकने की कार्रवाई

स्वच्छता संकल्प अभियान के दौरान 6,065 नालों की गाद और कचरे की सफाई की गयी. इसके साथ ही 1,608 स्थानों पर फैले कचरे के ढेरों और 4,511 सड़कों के किनारे पड़े कूड़े को पूरी तरह साफ किया गया. मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए राज्यभर में 27,378 संभावित प्रजनन स्थलों को नष्ट किया गया और एंटी-लारवा दवाइयों का छिड़काव किया गया.

ये भी पढ़ें: आज कोलकाता नगर निगम का दौरा करेंगे शुभेंदु अधिकारी, स्वच्छता अभियान के आगाज से पहले प्रशासन अलर्ट

सार्वजनिक स्थानों की सफाई से जुड़े आंकड़े

  • 1,106 बाजार और हाट परिसर में सफाई की गयी.
  • 1,304 स्कूल और कॉलेज कैंपस में सफाई अभियान चलाया गया.
  • 544 सरकारी कार्यालय और उसके कैंपस की सफाई की गयी.
  • 315 अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों के आसपास के इलाके की सफाई की गयी.

स्वच्छता अभियान में 118 एनजीओ की भागीदारी

नागरिकों को जागरूक करने के लिए 35,000 से अधिक IEC (सूचना, शिक्षा और संचार) सामग्रियों का वितरण हुआ. इस अभियान में 118 गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) और सिविल सोसाइटी संस्थाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया.

ये भी पढ़ें: नमामि गंगे पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, कोलकाता के ऐतिहासिक मायेर घाट की मुख्यमंत्री ने की सफाई

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की लोगों से अपील

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें. उन्होंने कहा कि ऐसा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है. इस स्वच्छता अभियान को एक जनआंदोलन बनाकर बंगाल को डेंगू मुक्त और स्वच्छ बनाने का भी उन्होंने आह्वान किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >