शुभेंदु अधिकारी 20 को उत्तर बंगाल तो 21 मई को जायेंगे दुर्गापुर, करेंगे प्रशासनिक बैठक

Suvendu Adhikari: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शनिवार को दक्षिण 24 परगना से अपना राज्यव्यापी दौरा शुरू किया. उन्होंने डायमंडहार्बर में प्रशासनिक बैठक की और योजनाओं की समीक्षा की. सीएम बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी पहली बार उत्तर बंगाल और शिल्पांचल के दौरे पर जायेंगे.

Suvendu Adhikari: कोलकाता. राज्य में मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद शुभेंदु अधिकारी पहली बार उत्तर बंगाल के दौरे जा रहे हैं. राज्य सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी, शुभेंदु अधिकारी 20 मई को उत्तर बंगाल के सभी जिलों के अधिकारियों को लेकर प्रशासनिक बैठक करेंगे. जानकारी के अनुसार, इस बैठक में दार्जिलिंग, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर सहित अन्य जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सिलीगुड़ी सिटी पुलिस के आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.

दुर्गापुर में 21 को करेंगे परियोजनाओं की समीक्षा

21 मई को मुख्यमंत्री शिल्पांचल के दुर्गापुर में पांच जिलों के अधिकारियों के साथ प्रशासनिक बैठक करेंगे. दुर्गापुर में होने वाली प्रशासनिक बैठक में पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्दवान, वीरभूम और पूर्व बर्दवान जिले के अधिकारी शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सचिवालय ने इन पांचों जिलों के प्रशासन को आने वाली बैठक के बारे में औपचारिक रूप से सूचित कर दिया है. सूत्र का दावा है कि राज्य प्रशासन के उच्च स्तरीय अधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. इसकी रूपरेखा कैसी होगी, इसकी योजना पर काम चल रहा है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक जून से मुख्यमंत्री लगायेंगे जनता दरबार

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आमलोगों की शिकायतें सुनने के लिए जनता दरबार शुरू करने जा रहे हैं. नबान्न सूत्रों ने बताया कि यह जनता दरबार सप्ताह में एक या दो दिन दो घंटे के लिए लगेगा. इस बारे में प्रशासन की ओर से आधिकारित तौर पर कोई घोषणा नहीं की गयी है. नबान्न सूत्रों ने बताया है कि जनता दरबार में मुख्यमंत्री के साथ एक या दो अधिकारी मौजूद रहेंगे. यह दरबार एक जून से शुरू हो सकता है.

Also Read: बंगाल में 5 रुपये में मिलेगा ‘मछली-चावल’, सीएम शुभेंदु अधिकारी का गरीबों के लिए ये खास प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >