आतंकियों के निशाने पर शुभेंदु अधिकारी : बंगाल के मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ी, अब बुलेटप्रूफ कार में चलेंगे

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को जैश-ए-मोहम्मद से जान का खतरा है. इस खुलासे के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. अब वे बुलेटप्रूफ कार का इस्तेमाल करेंगे.

पश्चिम बंगाल के बर्धमान से जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी मोहम्मद हमीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की जान को खतरा है. वह आतंकवादियों के निशाने पर हैं. स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की पूछताछ में संदिग्ध आतंकवादी हमीद मंडल उर्फ हमीम ने कहा है कि शुभेंदु आतंकी संगठन और उनके पाकिस्तानी हैंडलर्स के निशाने पर हैं. उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है. इसके बाद शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी. अब वह बुलेटप्रूफ कार में चलेंगे.

बुलेटप्रूफ गाड़ी में कांथी से कोलकाता रवाना

सुरक्षा की समीक्षा के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के काफिले में बुलेटप्रूफ वाहन को शामिल कर लिया गया. रविवार को जब मुख्यमंत्री पूर्व मेदिनीपुर स्थित अपने कांथी आवास से कोलकाता के लिए निकले, तो वे अपने पुराने सामान्य वाहन की जगह नयी बुलेटप्रूफ कार में सवार हुए. शनिवार को ही राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह और नगर विकास मंत्री अग्निमित्र पॉल ने मुख्यमंत्री को बुलेटप्रूफ गाड़ियां और जैमर से लैस एस्कॉर्ट वाहन मुहैया कराने की मांग की थी. इसके तुरंत बाद सुरक्षा तंत्र को पुख्ता कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा बढ़ायी जाये, बुलेटप्रूफ कार और जैमर का हो इंतजाम : अर्जुन सिंह

भाई दिब्येंदु बोले- पुलिस और एजेंसियों पर पूरा भरोसा

मुख्यमंत्री के भाई और एगरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दिब्येंदु अधिकारी ने इस पूरे घटनाक्रम पर कहा- बंगाल की जनता शुभेंदु बाबू के साथ है. परिवार के सदस्य के रूप में हमें पश्चिम बंगाल पुलिस, एसटीएफ और केंद्रीय बलों पर पूरा भरोसा है. निश्चित रूप से बंगाल का हर नागरिक सुरक्षित रहेगा. उन्होंने संदिग्ध आतंकी हमीम को गिरफ्तार करने के लिए राज्य पुलिस को धन्यवाद दिया.

जान भी देना पड़े तो हम तैयार : दिब्येंदु अधिकारी

जब उनसे पूछा गया कि मुख्यमंत्री अक्सर आम जनता के बीच घुल-मिल जाते हैं, तो क्या इससे परिवार चिंतित है? इस पर दिब्येंदु अधिकारी ने कहा- वे कल जैसे घर आये थे, आज भी वैसे ही गये हैं. वे आम जनता के प्रतिनिधि के रूप में विकास को हर दरवाजे तक पहुंचाना चाहते हैं. इसके लिए अगर जान भी देनी पड़े, तो हम तैयार हैं.

ये भी पढ़ें: जैश के निशाने पर थे शुभेंदु अधिकारी और जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल, एसटीएफ का खुलासा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >