संदेशखाली और बासंती में बारूद का ‘पाताल लोक’! शुभेंदु बोले- तृणमूल ने लोगों को डराने के लिए छिपा रखे थे हथियार

Suvendu Adhikari Illegal Arms Seizure: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि संदेशखाली और बासंती में बड़े पैमाने पर अवैध हथियारों और गोला-बारूद की बरामदगी हुई है. उन्होंने टीएमसी सरकार पर राजनीतिक आतंकवाद फैलाने के आरोप लगाये हैं.

Suvendu Adhikari Illegal Arms Seizure: पश्चिम बंगाल में एनआईए (NIA) द्वारा भांगड़ बम ब्लास्ट के मास्टरमाइंड शौकत मोल्ला को दबोचे जाने के ठीक 24 घंटे के भीतर सूबे की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने राज्य के 2 बेहद संवेदनशील जिलों में व्यापक छापेमारी कर अवैध आग्नेयास्त्रों, देसी बमों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है.

सरकार के संरक्षण में जमा किये गये थे हथियार

मुख्यमंत्री ने सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि ये हथियार किसी सामान्य अपराधी के नहीं, बल्कि पिछली सरकार के संरक्षण में सालों से जमा किये गये वो हथियार हैं, जिनका इस्तेमाल आम नागरिकों और विपक्षी कार्यकर्ताओं को आतंकित करने के लिए किया जाता था.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में फिर मिला हथियारों का जखीरा, एक ही घर से एके47 समेत कई अत्याधुनिक हथियार जब्त

कहां-कहां मिला हथियारों का जखीरा?

सुरक्षा बलों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर हुई यह छापेमारी मुख्य रूप से उन इलाकों में केंद्रित थी, जो लंबे समय से राजनीतिक हिंसा के केंद्र बने हुए थे.

  • दक्षिण 24 परगना जिले के कुमराखाली और बासंती इलाके के सरबेरिया बाजार के पास सुरक्षा बलों ने जमीन खोदकर भारी मात्रा में छिपे हुए अवैध आग्नेयास्त्र और कारतूस बरामद किये हैं.
  • उत्तर 24 परगना का संदेशखाली खौफ और प्रताड़ना के लिए देश भर में कुख्यात हो चुका है. इसी संदेशखाली के अलग-अलग गुप्त ठिकानों पर भी सुरक्षा बलों ने एक साथ दबिश दी, जहां से शांति भंग करने के इरादे से छिपाकर रखे गये घातक आधुनिक हथियार मिले हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टीएमसी की ‘हिंसा की संस्कृति’ ने ली भाजपा कार्यकर्ताओं की जान : शुभेंदु अधिकारी

बंगाल के चीफ मिनिस्टर शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर ममता बनर्जी सरकार के कारनामों को उजागर किया. उन्होंने लिखा-पिछले शासनकाल में वर्षों तक अवैध हथियारों का भंडारण सुनियोजित तरीके से किया गया था. इसका एकमात्र मकसद राज्य में तानाशाही चलाना और लोकतंत्र की आवाज को दबाना था. उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी की इसी ‘हिंसा की संस्कृति’ और खूनी राजनीति के कारण बंगाल में कई विपक्षी कार्यकर्ताओं, विशेषकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निर्दोष कार्यकर्ताओं को अपनी जान गंवानी पड़ी.

Suvendu Adhikari Illegal Arms Seizure: 19 मार्च के ब्लास्ट का शौकत मोल्ला कनेक्शन

दक्षिण 24 परगना के दक्षिण बामुनिया गांव में 19 मार्च को देसी बम विस्फोट हुआ था. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी और 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे. ब्लास्ट के मुख्य संदिग्ध और टीएमसी के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को एनआईए द्वारा दबोचे जाने के ठीक बाद यह बरामदगी हुई है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि अब पश्चिम बंगाल की पवित्र धरती से आपराधिक गतिविधियों और राजनीतिक आतंकवाद का पूरी तरह सफाया किया जायेगा. राज्य में कानून का राज, शांति, सुरक्षा और वास्तविक लोकतंत्र हर हाल में कायम रहेगा.

इसे भी पढ़ें

डोमकल में मिला हथियार बनाने का कारखाना, हथियारों का जखीरा जब्त

ऑर्फनगंज रोड में जमीन खोद कर निकाला गया हथियारों का जखीरा

बंगाल के तालाब उगल रहे हथियार, दक्षिण 24 परगना में पुलिस को मिला हथियारों का जखीरा

बंगाल एसटीएफ ने झारखंड और बंगाल के तीन हथियार तस्करों को किया अरेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >