नंदीग्राम से नयी दिल्ली तक 15 बैंक अकाउंट, जानें कितनी संपत्ति है शुभेंदु अधिकारी की?

Suvendu Adhikari Net Worth: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की अधिसूचना आज जारी हो जायेगी. इसके साथ ही पहले चरण में बंगाल की 152 सीटों पर नामांकन भी शुरू हो जायेंगे. नंदीग्राम विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर शुभेंदु अधिकारी अपना नामांकन दाखिल करेंगे. पिछले चुनाव में उन्होंने अपनी कितनी संपत्ति घोषित की थी, यहां पढ़ें पूरा डिटेल.

Suvendu Adhikari Net Worth: वेस्ट बंगाल के लीडर ऑफ ऑपोजीशन शुभेंदु अधिकारी के पास कितनी संपत्ति है? उनके पास कितना कैश है, कितने रुपए बैंक में जमा हैं और कितनी जमीन के मालिक हैं. अगर आपको भी इन सवालों का जवाब जानना है, तो जान लीजिए कि नंदीग्राम से नयी दिल्ली तक शुभेंदु अधिकारी के 15 बैंक अकाउंट हैं. उनकी चल-अचल संपत्ति के बारे में भी बतायेंगे, लेकिन पहले उनके बैंक खातों और उसमें जमा रकम यानी पैसे के बारे में जान लीजिए.

शुभेंदु अधिकारी के बैंक खाते और उसमें जमा राशि

बैंक का नामजमा राशि (रुपए में)
पीएनबी कोंटाई ब्रांच12,58,776.20
एसबीआई पार्लियामेंट हाउस ब्रांच, दिल्ली2,84,012.71
पीएनबी कोंटाई ब्रांच (ज्वाइंट अकाउंट)9,877.00
को-ऑपरेटिव बैंक कोंटाई ब्रांच14,516.00
कार्ड बैंक, कोंटाई ब्रांच2,697.00
जनमंगल एसकेयूएस, कोंटाई (फिक्स्ड डिपॉजिट)36,800
बालागड़िया सीसी बैंक, कोंटाई32,981.00
एक्सिस बैंक कोंटाई ब्रांच74,570.80
एसबीआई कोलकाता हाईकोर्ट एसपीबी ब्रांच5,91,388.99
पीएनबी तमलूक ब्रांच27,152.64
विद्यासागर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, मेदिनीपुर ब्रांच9,688
एसबीआई करंट अकाउंट17,78,991.24
आईडीबीआई बैंक तमलूक इलेक्शन एक्सपेंडिचर अकाउंट (2016)10,342.00
पोस्टल सेविंग्स अकाउंट1,02,656.00
एसबीआई नंदीग्राम ब्रांच इलेक्शन अकाउंट (2021)41,823.00
स्रोत : इलेक्शन कमीशन को दिया गया शपथ पत्र

15 बैंक अकाउंट में 42,76,270 रुपए

शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को जो हलफनामा दिया था, उसमें बताया था कि उनके 15 बैंक अकाउंट में कुल 42,76,270 रुपए जमा थे. भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले शुभेंदु अधिकारी ने 22 पेज का हलफनामा यानी एफिडेविट दाखिल किया था. 12 मार्च 2021 को कोंटाई में नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष उन्होंने यह पूरा ब्योरा दिया था. उन्हों बताया था कि जब वह चुनाव लड़ रहे थे, तब उनके पास 5000 रुपए नकद थे.

कहां निवेश करते हैं शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी कई जगह निवेश करते हैं. उनके पास कोंटाई को-ऑपरेटिव बैंक के कोंटाई ब्रांच के 2,880 रुपए के शेयर थे, तो शेयर कार्ड बैंक कोंटाई ब्रांच के शेयर में उन्होंने 11,360 रुपए निवेश कर रखा था. उन्होंने किसान विकास पत्र, जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (एनएससी) में भी निवेश दिखाया था. उनके पास 3 किसान विकास पत्र (KVP) थे.

इनकम टैक्स रिटर्न में दिखायी गयी कमाई

शुभेंदु अधिकारी ने 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में अपना पैन कार्ड और पिछले 5 साल के इनकम टैक्स रिटर्न की भी जानकारी दी थी. इसके मुताबिक, उनकी सबसे ज्यादा कमाई वर्ष 2015-16 में हुई थी. तब उन्होंने 14,83,730 रुपए इनकम दिखायी थी. इसके बाद के 2 वर्षों में यानी वर्ष 2016-17 और वर्ष 2017-18 में उनकी कमाई घट गयी. इन दोनों सालों में उनकी आय 7,84,396 और 5,95,697 रुपए रही. वर्ष 2018-19 में 11,58,009 रुपए और 2019-20 में 11,15,715 रुपए की आय दिखायी.

2015-16 से 2019-20 तक शुभेंदु की कमाई

वित्तीय वर्षआय (रुपए में)
2015-161483730 रुपए
2016-17784396 रुपए
2017-18595697 रुपए
2018-191158009 रुपए
2019-201115715 रुपए
स्रोत : इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को दिया गया शपथ पत्र.

80.67 लाख की चल-अचल संपत्ति के मालिक शुभेंदु

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले शुभेंदु अधिकारी ने 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में 59,31,647.32 (59.32 लाख) रुपए की चल संपत्ति और 21,35,102.00 (21.35 लाख) रुपए की अचल संपत्ति घोषित की थी. इस तरह शुभेंदु अधिकारी 80,66,769.32 (80.67 लाख) रुपए की चल-अचल संपत्ति के मालिक थे. नंदीग्राम विधानसभा चुनाव 2021 में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी समेत 8 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे. इनमें सबसे अमीर उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी थे. चुनाव में उन्होंने ममता बनर्जी को 1956 वोट से पराजित किया था.

शुभेंदु के खिलाफ दर्ज थे 4 मुकदमे

  • ECIR No. KLZO/05/2017/4453
  • RC0102017A0010
  • Ld Judge Special (CBI) Court No. 1
  • FIR Registered By CBI in Terms of Court Order
  • अब तक (12 मार्च 2021 तक) न तो किसी मामले में आरोप साबित हुए हैं, न ही उन्हें किसी मामले में दोषी करार दिया गया है.

कहां निवेश करते हैं शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी ने किसान विकास पत्र (केवीपी), जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (एनएससी) में कुल 59,31,647.32 रुपए निवेश कर रखे हैं. उनका विवरण इस प्रकार है.

को-ऑपरेटिव बैंक और केवीपी में निवेश

  • कोंटाई को-ऑपरेटिव बैंक, कोंटाई ब्रांच के शेयर में 2,880 रुपए
  • शेयर कार्ड बैंक, कोंटाई ब्रांच में 11,360 रुपए
  • 3 किसान विकास पत्र (KVP) में 3,20,000 रुपए

Suvendu Adhikari Net Worth: 6 एलआईसी पॉलिसी

  • 638324 रुपए
  • 31600 रुपए
  • 22795 रुपए
  • 32990 रुपए
  • 29800 रुपए
  • 15625 रुपए

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट

  • 95000 रुपए
  • 300000 रुपए
  • 150000 रुपए

कृषि योग्य भूमि का विवरण

2.46 एकड़ कृषि योग्य भूमि है, जो उन्हें उपहार में मिली है. जमीन के विकास पर कोई राशि खर्च नहीं की गयी है. उस वक्त जमीन का बाजार मूल्य 6,96,000 रुपए था. पांचिसबेतिया गांव में 48 डिसमिल का प्लॉट है, जिसका मूल्य 2021 में 96,000 रुपए था. गंगरा गांव में 1.98 एकड़ के प्लॉट की कीमत 6,00,000 रुपए थी.

गैर कृषि योग्य भूमि का विवरण

कहां और कितनी है जमीनखरीद की कीमत (रुपए में)बाजार मूल्य (रुपए में)
पांचदारिया गांव में 28.99 डिसमिल का प्लॉट8,00,0009,00,000
धरमादासबार गांव में 1289.73 वर्ग फीट जमीन है, जिसे संयुक्त रूप से खरीदा गया है.5,00,000 (50%)
धरमादासबार गांव में 1289.73 वर्ग फीट भूमि (उपहार में मिली) के मालिक हैं8,00,000 (25%)
करकुली गांव में 3 डिसमिल जमीन संयुक्त रूप से खरीदी गयी इसमें एक चौथाई हिस्सा 1306.95 वर्ग फीट शुभेंदु के हिस्से में है.2,00,000 (25%)
सोनाचूरा जलपाई में 42 डिसमिल जमीन है.1,12,6022,12,602

इस तरह 12 मार्च 2021 तक शुभेंदु अधिकारी कुल 37,950.59 वर्ग फीट जमीन के मालिक थे. इनमें अधिकतर जमीनें पुश्तैनी हैं. करकुली गांव में 4500 वर्ग फीट में बने आवास में 25 फीसदी के हिस्सेदार हैं. तमलूक में मनीषा अपार्टमेंट में उनका एक फ्लैट है. कमारपुर में भी एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में उनका फ्लैट है.

इसे भी पढ़ें

राम नवमी पर ‘सियासी महाकुंभ’, भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी का शक्ति प्रदर्शन, TMC ने खेला ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ का कार्ड

शुभेंदु अधिकारी का धमाका- ममता बनर्जी की रैलियों पर खर्च हो रहे जनता के पैसे, PWD को बनाया टीएमसी का प्राइवेट ठेकेदार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >