खास बातें
Suvendu Adhikari Facebook Post: बंगाल चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत के बाद राज्य के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल की जनता का आभार व्यक्त किया है. फेसबुक पोस्ट के जरिये उन्होंने इस जीत को ‘हर देशभक्त और राष्ट्रवादी’ की जीत करार दिया.
विकसित और आत्मनिर्भर बंगाल का निर्माण करना भाजपा का लक्ष्य
शुभेंदु ने स्पष्ट किया कि नयी सरकार का मुख्य लक्ष्य राज्यवासियों की सेवा करना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ‘विकसित व आत्मनिर्भर’ पश्चिम बंगाल का निर्माण करना होगा. उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा बलों और चुनाव आयोग का भी विशेष धन्यवाद किया है.
प्रणाम बंगाल- अंगार से निकलेगा उन्नत पश्चिम बंगाल
शुभेंदु अधिकारी ने अपने संदेश में राज्य की जनता के प्रति गहरी कृतज्ञता जतायी है. उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जो भरोसा दिखाया है, उसके लिए वे ऋणी हैं. शुभेंदु ने इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय भाजपा के उन लाखों कार्यकर्ताओं को दिया, जिन्होंने जमीन पर रहकर संघर्ष किया. उनके अनुसार, यह जीत राष्ट्रवाद की विचारधारा की जीत है.
इसे भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी का ‘हिंदुत्व’ अवतार : श्रीखोल बजाकर संकीर्तन और 500 किमी का सफर, 35 साल तक नहीं देखी फिल्म
सत्ता परिवर्तन के बाद सुशासन का वादा
सत्ता परिवर्तन के बाद शुभेंदु ने नयी सरकार का रोडमैप भी सामने रखा है. उन्होंने कहा कि नयी सरकार सबको साथ लेकर एक स्वस्थ और सुंदर राज्य बनायेगी. राज्य के हर नागरिक की सेवा करना ही सरकार की प्राथमिकता होगी. पीएम मोदी के मार्गदर्शन में बंगाल को ‘आत्मनिर्भर’ और ‘विकसित’ बनाना भाजपा का मुख्य एजेंडा है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Suvendu Adhikari Facebook Post: संस्थाओं का जताया आभार
शुभेंदु ने चुनाव आयोग, सरकारी कर्मचारियों, केंद्रीय बलों, राज्य पुलिस और कोलकाता पुलिस के प्रति भी विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने में मदद की. भाजपा नेता ने वादा किया कि उनकी पार्टी एक ‘उन्नत, समृद्ध और सुरक्षित’ बंगाल बनाने के अपने वादे को निभाने के लिए प्रतिबद्ध है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल की राजनीति के ‘गेमचेंजर’ हैं शुभेंदु अधिकारी? नंदीग्राम के नायक से ममता बनर्जी को ललकारने तक, जानें 5 अनकहे सच
बंगाल में नये युग की शुरुआत
भाजपा की 206 सीटों पर मिली इस जीत को शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के राजनीतिक इतिहास का ‘टर्निंग प्वाइंट’ बताया है. जानकारों का मानना है कि शुभेंदु का यह संदेश उन लोगों के लिए एक भरोसा है, जो बदलाव की उम्मीद कर रहे थे. अब पूरे राज्य की नजरें शपथ ग्रहण समारोह और भाजपा के सुशासन के मॉडल पर टिकी हैं.
इसे भी पढ़ें
ममता-राहुल खत्म, अब अखिलेश की बारी, बंगाल फतह के बाद शुभेंदु अधिकारी का बड़ा वार
