बंगाल से एक माह के अंदर 4,800 घुसपैठिये लौटे बांग्लादेश, 836 को किया जायेगा डिपोर्ट

Suvendu Adhikari: पिछले एक महीने में पश्चिम बंगाल से कुल 4,800 बांग्लादेशी घुसपैठियों को डिपोर्ट किया गया है. जल्द ही और 836 को वापस भेजा जाएगा.

Suvendu Adhikari: कोलकाता. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अवैध घुसपैठियों को वापस डिपोर्ट करने पर बड़ा बयान दिया है. बंगाल के सीएम के अनुसार, पिछले एक महीने में 4,800 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजा गया है. इन घुसपैठियों पर नागरिकता संशोधन कानून सीएए लागू नहीं होता था. वहीं, राज्य सरकार जल्द ही 836 और घुसपैठियों को डिपोर्ट करने की तैयारी कर रही है.

डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शपथ लेते ही सरकार की प्राथमिकताओं को बिल्कुल स्पष्ट कर दिया था. राज्य सरकार अब डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट की नीति पर काम कर रही है, जिसके तहत अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान की जा रही है. पहचान पूरी होने के बाद उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाती है. वहीं, अवैध घुसपैठिए को पकड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है.

जेल की जगह होल्डिंग सेंटर

बंगाल में पहले पकड़े गए अवैध घुसपैठियों को जेलों में रखा जाता था. नई सरकार ने आते ही इस सिस्टम को पूरी तरह से बदल दिया है. घुसपैठिओं को बंधक बनाने के लिए बंगाल सरकार ने सीमावर्ती जिलों में विशेष होल्डिंग सेंटर बनाए हैं. सरकार इन सेंटरों की मदद से घुसपैठियों को सीधे बीएसएफ को सौंप रही है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आने वाले दिनों में बड़ी कार्रवाई

रिपोर्ट की मानें तो, घुसपैठ के खिलाफ जारी अभियान आने वाले दिनों में और तेज होगा. होल्डिंग सेंटरों में रखे गए 836 लोगों को जल्द डिपोर्ट किया जाएगा. हकीमपुर बॉर्डर आउटपोस्ट से भी घुसपैठियों की स्वैच्छिक वापसी लगातार जारी है. राज्य की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना सरकार का मुख्य लक्ष्य है. इस बड़े अभियान से सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों पर लगाम लगेगी.

Also Read: पश्चिम बंगाल: 179 पुलिस अधिकारियों का तबादला, एसपी, आईजी और डीसी सभी बदले

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >