पानीहाटी : दिव्यांग युवक की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

मृतक की पहचान आशिक मंडल के रूप में हुई है.

बैरकपुर. पानीहाटी नगरपालिका के 35 नंबर वार्ड अंतर्गत नमाजपाड़ा इलाके में एक दिव्यांग युवक की मौत को लेकर सनसनी फैल गयी है. परिजनों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने का आरोप स्थानीय एक परिवार के सदस्यों पर लगाया है. मृतक की पहचान आशिक मंडल के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने पहले आशिक की जमकर पिटाई की, उसके शरीर पर गर्म पानी डाला और यहां तक कि जबरन एसिड पिलाने की भी कोशिश की गयी. गंभीर रूप से घायल आशिक को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में कमरहट्टी स्थित सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गयी. मौत की खबर फैलते ही इलाके में भारी आक्रोश फैल गया. गुस्साए स्थानीय लोगों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर बैरकपुर-कल्याणी एक्सप्रेसवे पर सड़क अवरोध कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. घटना के बाद से आरोपी परिवार के सदस्य फरार बताये जा रहे हैं. घोला थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >