सुखेंदु शेखर राय ने हाइकोर्ट में पुलिस के नोटिस को दी चुनौती

तृणमूल सांसद सुखेंदु शेखर राय ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की एक जूनियर महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के संबंध में पुलिस के नोटिस को सोमवार को कलकत्ता हाइकोर्ट में चुनौती दी.

कोलकाता. तृणमूल सांसद सुखेंदु शेखर राय ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की एक जूनियर महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के संबंध में पुलिस के नोटिस को सोमवार को कलकत्ता हाइकोर्ट में चुनौती दी. कोलकाता पुलिस ने रविवार को राय को नोटिस जारी कर उन्हें पेश होने को कहा था. न्यायमूर्ति राजर्षि भारद्वाज ने राय के वकील को नोटिस को चुनौती देने के लिए याचिका दायर करने की अनुमति दी है. याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी. सांसद ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में मांग की थी कि सीबीआइ जांच के सिलसिले में कोलकाता के पुलिस आयुक्त और आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य को हिरासत में लेकर पूछताछ करे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >