कोलकाता. दस फरवरी से शुरु हुई माध्यमिक परीक्षा की प्रक्रिया में सोमवार को इतिहास की परीक्षा छात्रों के लिए काफी आसान रही. कुछ छात्रों ने बताया कि हिस्ट्री में उनको डर था कि गणित के पेपर की तरह कुछ सवाल कठिन आ सकते हैं लेकिन प्रश्नपत्र उनके लिए आसान रहा. सभी प्रश्न उनके सिलेबस व मॉडल कोशन पेपर के अनुमान पर आधारित थे, जिससे उनको ज्यादा परेशानी नहीं हुई. वहीं शिक्षकों ने बताया कि माध्यमिक परीक्षार्थियों की इतिहास की परीक्षा का प्रश्नपत्र इस बार काफी सरल रहा. कुछ छात्र माध्यमिक गणित की परीक्षा के बाद घबराये हुए थे. परीक्षा देकर आये कुछ छात्रों ने बताया कि गणित में कुछ सवाल उनकी पसंद के नहीं थे, जिससे वह इतिहास की परीक्षा से भी डरे हुए थे लेकिन उनकी सोमवार की परीक्षा ठीकठाक रही. परीक्षा ड्यूटी दे रहे कुछ शिक्षकों ने बताया कि गणित के विपरीत माध्यमिक छात्रों के इतिहास की परीक्षा के प्रश्नपत्र में कोई ””गलती”” नहीं थी. परीक्षा के प्रश्न काफी सीधे थे. जो छात्र टेस्ट पेपर का सही ढंग से अभ्यास करके परीक्षा देंगे, उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. जो कुछ भी ज्ञात है, उसके बारे में प्रश्न पूछे गये. उन्होंने आशा व्यक्त की कि ऐसी स्थिति में स्वाभाविक रूप से अच्छे अंक प्राप्त होंगे. दक्षिण 24 परगना के एक स्कूल के शिक्षक प्रशांत माजी ने बताया कि प्रश्न बिल्कुल सही हैं. पेपर बहुत आसान था. कम अंक वाले प्रश्न भी आसान थे और छात्रों ने संतोष व्यक्त किया. किसी खंड में तीन प्रश्नों में से छात्रों को एक का उत्तर लिखना था. उनके पास चयन करने का विकल्प रहने से काफी राहत मिली. उनको उम्मीद है कि अच्छे अंक परीक्षा में आयेंगे. छात्र अब मंगलवार को भूगोल की परीक्षा देंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
