एसएससी 7 या 14 सितंबर को कर सकता है परीक्षा का आयोजन

सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया था. फॉर्म भरने का काम जोरों पर चल रहा था, लेकिन परीक्षा कब होगी, इस बारे में कुछ भी साफ नहीं है.

कोलकाता. सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया था. फॉर्म भरने का काम जोरों पर चल रहा था, लेकिन परीक्षा कब होगी, इस बारे में कुछ भी साफ नहीं है. सूत्रों के मुताबिक, यह परीक्षा सितंबर में हो सकती है. बताया जा रहा है कि परीक्षा सात सितंबर या 14 सितंबर को हो सकती है. एसएससी ने दो दिन पहले तैयार रहने के निर्देश दिये हैं. बेरोजगारों को उनकी नौकरी वापस मिलेगी या नहीं, यह इसी परीक्षा से तय होगा. 26 हजार नौकरियों को रद्द करने का मामला हाइकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था. अंत में कलकत्ता हाइकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा गया. वर्ष 2016 का पूरा पैनल रद्द कर दिया गया था. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्कूल सेवा आयोग ने 30 मई को शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर एक अधिसूचना जारी की. उस अधिसूचना में कहा गया है कि 16 जून की शाम पांच बजे से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे. शुरुआत में यह तय किया गया था कि 14 जुलाई तक आवेदन जमा किये जा सकेंगे.

बाद में इसे 21 जुलाई तक बढ़ा दी गयी थी. अब तक की खबरों के अनुसार, लगभग 5.5 लाख आवेदन जमा होने की जानकारी है. दूसरी ओर, कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी तरह से अयोग्य घोषित किये गये लोग इस परीक्षा में नहीं बैठ पायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >