खास बातें
South 24 Pargana Voting Result Date 2026: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है. दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होने जा रही है. इस चरण में दक्षिण 24 परगना समेत कुल 8 जिलों में मतदान होंगे. जिले में 31 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इन सीटों
76.01 लाख वोटर चुनेंगे 31 विधायक
बंगाल में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद दक्षिण 24 परगना की 31 विधानसभा सीटों पर कुल 76,01,518 वोटर पंजीकृत हैं, जो मतदान कर सकते हैं. इनमें 38,91,710 पुरुष, 37,09,551 महिला और 257 थर्ड जेंडर वोटर हैं.
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: इन 8 जिलों में दूसरे चरण में होगी वोटिंग, वोटर्स का पूरा डिटेल यहां पढ़ें
South 24 Pargana Voting: दक्षिण 24 परगना जिले की विधानसभा सीटें और वोटर के आंकड़े
आपके विधानसभा जिले में कौन-कौन सी विधानसभा सीटें हैं. जिले में कुल कितने वोटर हैं. आपके विधानसभा क्षेत्र में कितने मतदाता हैं. उनमें कितने पुरुष, कितनी महिलाएं और कितने थर्ड जेंडर के लोग हैं, ये सारी जानकारियां आपको यहां मिल जायेंगी. इस लिस्ट में अपने जिले की विधानसभा सीटों पर मतदाताओं का विवरण आप देख सकते हैं.
| विधानसभा का नाम | पुरुष वोटर | महिला वोटर | थर्ड जेंडर | कुल वोटर |
| गोसाबा | 115665 | 105663 | 4 | 221332 |
| बासंती | 125989 | 114312 | 2 | 240303 |
| कुलतली | 138128 | 123591 | 17 | 261736 |
| पाथरप्रतिमा | 135804 | 121898 | 2 | 257704 |
| काकद्वीप | 126170 | 115546 | 4 | 241720 |
| सागर | 143904 | 130199 | 0 | 274103 |
| कुलपी | 112797 | 103818 | 5 | 216620 |
| रायदीघी | 139455 | 128386 | 5 | 267846 |
| मंदिरबाजार | 115580 | 106506 | 4 | 222090 |
| जॉयनगर | 118512 | 108720 | 6 | 227238 |
| बारुईपुर पूर्व | 126745 | 118350 | 11 | 245106 |
| कैनिंग पश्चिम | 123786 | 114439 | 11 | 238236 |
| कैनिंग पूर्व | 129566 | 117083 | 24 | 246673 |
| बारुईपुर पश्चिम | 116620 | 116455 | 22 | 233097 |
| मगराहाट पूर्व | 122770 | 109817 | 2 | 232589 |
| मगराहाट पश्चिम | 113942 | 103074 | 6 | 217022 |
| डायमंड हार्बर | 125553 | 119541 | 3 | 245097 |
| फालता | 121300 | 115135 | 9 | 236444 |
| सतगछिया | 132022 | 124220 | 9 | 256251 |
| विष्णुपुर | 137741 | 130512 | 13 | 268266 |
| सोनारपुर दक्षिण | 128960 | 132016 | 17 | 260993 |
| भांगड़ | 142681 | 130016 | 14 | 272711 |
| कसबा | 131451 | 134158 | 7 | 265616 |
| जादवपुर | 124529 | 136288 | 4 | 260821 |
| सोनारपुर उत्तर | 135666 | 137535 | 18 | 273219 |
| टॉलीगंज | 110663 | 119323 | 8 | 229994 |
| बेहाला पूर्व | 126011 | 133735 | 6 | 259752 |
| बेहाला पश्चिम | 128607 | 137562 | 4 | 266173 |
| महेशतला | 122964 | 120390 | 11 | 243365 |
| बजबज | 117406 | 112495 | 6 | 229907 |
| मेटियाबुर्ज | 100723 | 88768 | 3 | 189494 |
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
23 अप्रैल को बंगाल में हुई 93.19 प्रतिशत वोटिंग
इससे पहले 23 अप्रैल को बंगाल के 16 जिलों में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था. उस दिन उत्तर बंगाल से लेकर दक्षिण बंगाल तक के मतदाताओं ने वोटिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये. पहली बार देश के किसी राज्य में 93.19 प्रतिशत वोटिंग हुई. कूचबिहार जिले में सबसे ज्यादा 96 प्रतिशत से भी अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. पहले चरण में किस जिले में कितना मतदान हुआ था, उसका पूरा आंकड़ा यहां देखें.
| विधानसभा का नाम | वोटिंग प्रतिशत |
| कूचबिहार | 96.2 |
| अलीपुरदुआर | 93.2 |
| जलपाईगुड़ी | 94.76 |
| कलिम्पोंग | 83.04 |
| दार्जिलिंग | 88.98 |
| उत्तर दिनाजपुर | 94.16 |
| दक्षिण दिनाजपुर | 95.44 |
| मालदा | 94.79 |
| मुर्शिदाबाद | 93.67 |
| पूर्व मेदिनीपुर | 92.75 |
| पश्चिम मेदिनीपुर | 92.19 |
| झारग्राम | 92.26 |
| पुरुलिया | 91.59 |
| बांकुड़ा | 92.55 |
| पश्चिम बर्धमान | 90.32 |
| बीरभूम | 94.51 |
| कुल वोट | 93.19 |
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव का फेज-2 होगा बेहद खास, जानें 3.21 करोड़ वोटर वाले इस चरण की हर छोटी-बड़ी डिटेल
दक्षिण कोलकाता में वोटर लिस्ट पर कैंची, ममता बनर्जी की भवानीपुर समेत 4 सीटों पर रोमांचक हुआ मुकाबला
उत्तर 24 परगना की 33 सीटों पर 29 अप्रैल को महादंगल, 71 लाख से ज्यादा वोटर लिखेंगे बंगाल की किस्मत
