चुनाव से पहले STF ने बिहार के हथियार तस्कर को कोलकाता में दबोचा, पिस्टल और 100 से ज्यादा कारतूस बरामद

Kolkata STF Arms Seizure: कोलकाता पुलिस की एसटीएफ ने दूसरे चरण के बंगाल चुनाव 2026 से पहले बिहार के हथियार तस्कर शमीम आलम को गिरफ्तार किया है. उसके पास से भारी मात्रा में पिस्तौल और 114 कारतूस बरामद हुए हैं.

Kolkata STF Arms Seizure| कोलकाता, विकास गुप्ता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. सोमवार को एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के व्यस्त बीटी रोड इलाके में जाल बिछाकर बिहार के एक कुख्यात अंतरराज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है.

BT रोड पर STF का ऑपरेशन क्लीन

पकड़े गये आरोपी के पास से आधुनिक पिस्तौल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. माना जा रहा है कि इन हथियारों का इस्तेमाल चुनाव के दौरान शहर में अशांति फैलाने के लिए किया जाना था. एसटीएफ के प्रमुख वी सोलोमन नेशा कुमार ने बताया कि टीम को पहले से ही पुख्ता जानकारी मिली थी कि बिहार से हथियारों की एक बड़ी खेप कोलकाता लायी जा रही है. इसी आधार पर चितपुर थाना क्षेत्र के बीटी रोड के पास घेराबंदी करके शमीम आलम (40) को गिरफ्तार किया गया.

रवाना जिले का रहने वाला है हथियार सप्लायर शमीम

शमीम बिहार के नवादा जिले के रत्ननी इलाके के बुधवारा के निकट बकासोती गांव का रहने वाला है. पूछताछ के दौरान आरोपी हथियारों को लेकर कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. इसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Kolkata STF Arms Seizure: जखीरा देख पुलिस भी हैरान

एसटीएफ चीफ ने बताया कि तस्कर के पास से बरामद हथियारों की सूची काफी लंबी है. यह बताता है कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए ये हथियार यहां लाये गये थे. हथियारों की पूरी लिस्ट यहां देखें.

  • 3 सिंगल शॉटर फायर आर्म्स
  • 1 पीस, 7 एमएम पिस्तौल (मैगजीन के साथ)
  • 14 राउंड 8 एमएम पिस्तौल के कारतूस
  • 100 राउंड 7 एमएम पिस्तौल के कारतूस

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी की रैली से पहले रणक्षेत्र बना जगदल, BJP-TMC समर्थकों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें देर रात की तस्वीरें

किसे दी जानी थी डिलीवरी? पुलिस खंगाल रही है कुंडली

एसटीएफ अब इस मामले के राजनीतिक और आपराधिक कनेक्शन की जांच कर रही है. एसटीएफ प्रमुख ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस पता लगा रही है कि हथियार कोलकाता में किसे सौंपे जाने वाले थे. तस्करी के पीछे बिहार और कोलकाता के कौन-से बड़े गिरोह शामिल हैं. शमीम को मंगलवार को कोलकाता की बैंकशाल कोर्ट में पेश किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें

बैरकपुर में खूनी संघर्ष, भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, CISF जवान को लगी गोली

बंगाल चुनाव के बीच बड़ी खबर, DGP सिद्ध नाथ गुप्ता को मिला 6 महीने का सेवा विस्तार, जानें क्या है इसके मायने

बंगाल चुनाव में काले धन पर बड़ी चोट, अब तक 510 करोड़ से अधिक जब्त, देखें पूरी लिस्ट

वोट से पहले भांगड़ में TMC कार्यकर्ता के घर मिले 100 देसी बम, आयोग ने पुलिस को दी कड़ी चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >