सड़क हादसे में बेटे की मौत, मां जख्मी

मृतका का नाम विलास दोलाइ (25) था.

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर के दासपुर थाना अंतर्गत धर्मा इलाके में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी और एक महिला घायल हो गयी. दोनों रिश्ते में मां-बेटे बताये गये हैं. मृतका का नाम विलास दोलाइ (25) था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार, विलास अपनी मां को चिकित्सक के पास ले जा रहा था. बाइक की गति काफी तेज होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों को अस्पताल ले जाया गया, विलास को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी मां का इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >