आतंकी आफताब अंसारी की सेल में मिले कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, प्रेसिडेंसी जेल में छापेमारी से हुए कई खुलासे

कोलकाता की प्रेसिडेंसी जेल में एक चौंकाने वाली छापेमारी हुई है, जिसमें कुख्यात आतंकी आफताब अंसारी की सेल से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं. इसमें स्मार्टफोन, आईफोन और राउटर शामिल हैं, जिससे जेल में चल रही गतिविधियों पर सवाल उठ रहे हैं.

कोलकाता : प्रेसिडेंसी जेल से हुई छापेमारी के बाद वहां कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए है. ये सभी उपकरण प्रेसिडेंसी जेल की उस सेल से बरामद किए गए हैं जिसमें आतंकवादी कैद किये गये हैं. जानकारी के अनुसार कुख्यात आतंकवादी आफताब अंसारी की सेल से स्मार्टफोन समेत कई उपकरण बरामद किए गए. बाद में हेस्टिंग्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई.

आफताब अंसारी की कोठरी में क्या क्या मिला

आफताब अंसारी से दो स्मार्ट मोबाइल और एक आईफोन बरामद हुए हैं. साथ ही एक राउटर, पेन ड्राइव, ओटीजी एडाप्टर और कार्ड रीडर भी मिले हैं. नकदी भी बरामद हुई है. इन सब चीजों के स्रोत का पता लगाने के लिए शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जेल में बैठे-बैठे क्या साजिश रची जा रही थी, आफताब अंसारी किन लोगों से मिलता था, इन सब की जांच की जा रही है.

पुराना है यह सिलसिला : विधायक

भाजपा विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी देबाशीष धर का दावा है कि यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है. उन्होंने कहा- जेल में बैठे-बैठे फोन किए जाते हैं. सिर्फ डिवाइस ही नहीं, बल्कि शराब, बीड़ी, गांजा भी सप्लाई किया जाता है. वहां और भी कई चीजें चल रही हैं. जेल में बंद महिलाएं भी गर्भवती हो जाती हैं. यह नेटवर्क लंबे समय से चल रहा है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह शर्मनाक लापरवाही

विधायक ने बताया कि उन्होंने यह आरोप पहले भी लगाया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. हालांकि, इस बार एक स्थायी समिति गठित की गई है और उन्होंने वहां यह आरोप उठाया है. पूर्व पुलिस उप आयुक्त सत्यजीत बनर्जी ने कहा-जेल अधिकारियों के लिए यह शर्मनाक है. कोठरियों की प्रतिदिन जांच होनी चाहिए. कैदियों को यह पैसा कहां से मिला. यह पैसा आतंकी संगठनों के कोष से आया है. यह जांच का विषय है.

Also Read: ममता बनर्जी ने नहीं माना हाईकोर्ट का निर्देश, शुभेंदु अधिकारी ने दिये FIR दर्ज करने के आदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >