एक करोड़ की छिनतई में तीन पुलिसकर्मी समेत छह अरेस्ट

छिनतई के आरोप में दुर्गापुर थाने के एएसआइ असीम चक्रवर्ती, दो पुलिसकर्मी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

दुर्गापुर की घटना

पियाला मोड़ के पास जीटी रोड पर कार रोक दिल्ली के एक व्यवसायी के मुंशी से की गयी थी छिनतई

प्रतिनिधि, दुर्गापुर

शहर के पियाला मोड़ के पास जीटी रोड पर दिल्ली के एक व्यवसायी के मुंशी से एक करोड़ नकदी की छिनतई के आरोप में दुर्गापुर थाने के एएसआइ असीम चक्रवर्ती, दो पुलिसकर्मी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों में 2016 में निलंबित एक सीआइडी कर्मचारी भी शामिल है. मामले में तीन और लोगों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस शनिवार को गिरफ्तार आरोपियों को दुर्गापुर अदालत में पेश किया जायेगा. यह जानकारी दुर्गापुर के पुलिस उपायुक्त (ईस्ट) अभिषेक गुप्ता ने दी. उन्होंने बताया कि गुरुवार की देर रात मुंशी से करीब एक करोड़ रुपये की छिनतई की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की. मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल राशि बरामद नहीं हो पायी है. जल्द ही घटना से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >