एसआइटी ने किया मुर्शिदाबाद के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा

मुर्शिदाबाद में हाल ही में हुईं हिंसक घटनाओं की जांच के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस व सीआइडी के सदस्यों को लेकर गठित 11 सदस्यीय स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) के सदस्य शुक्रवार को हिंसा प्रभावित इलाकों में पहुंचे.

कोलकाता. मुर्शिदाबाद में हाल ही में हुईं हिंसक घटनाओं की जांच के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस व सीआइडी के सदस्यों को लेकर गठित 11 सदस्यीय स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) के सदस्य शुक्रवार को हिंसा प्रभावित इलाकों में पहुंचे. इस दौरान वे कई इलाकों में गये व आवश्यक नमूने एकत्रित किये. यह टीम उस पुलिस फांड़ी में भी गयी, जहां हमलावरों ने तोड़फोड़ की थी. इस फांड़ी का काफी देर तक निरीक्षण किया गया. वहां से भी नमूने एकत्रित किये गये. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को जो नुकसान पहुंचाया गया था, उनकी तस्वीरें भी ली गयीं. आसपास रहनेवाले लोगों से वारदात वाले दिन के संबंध में उनके बयान भी लिये गये. टीम में शामिल सदस्यों ने बताया कि जांच करने के बाद हिंसक गतिविधियों में शामिल चिह्नित आरोपियों के खिलाफ सबूत इकट्ठा कर उन्हें कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >