मुख्य बातें
SIR in Bengal : कोलकाता. बशीरहाट नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के पार्ट नंबर-5 में मतदाता सूची में हुए बदलाव को लेकर लोगों में भ्रम और चिंता का माहौल है. इस पार्ट में ‘अंडर एडजुडिकेशन’ श्रेणी में रखे गये कुल 340 मतदाताओं के आवेदन थे, लेकिन हाल ही में प्रकाशित सप्लीमेंट्री सूची में इन सभी के नाम एक साथ हटा दिये गये हैं. इस घटनाक्रम के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है.
दस्तावेज सही होने का दावा
मोहम्मद शफीउल आलम ने इस स्थिति की पुष्टि करते हुए बताया कि 340 मतदाताओं के आवेदन ‘अंडर एडजुडिकेशन’ स्थिति में थे, लेकिन सप्लीमेंट्री सूची में उनके नाम हटे हुए दिखाये गये. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपने दायित्व के अनुसार सभी दस्तावेजों का सत्यापन और डिजिटाइजेशन किया था और अधिकांश आवेदकों के दस्तावेज सही थे. उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में आयोग की विशेष गाइडलाइंस का पालन न होने के कारण समस्या हो सकती है, लेकिन जिन आवेदकों के दस्तावेज सही थे, उनके नाम हटने को लेकर असमंजस बना हुआ है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आयोग ने दिया भरोसा
उन्होंने आगे बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पहले सुनवाई (हियरिंग) और फिर एडजुडिकेशन पूरा कर सभी दस्तावेज संबंधित अधिकारियों को सौंप दिये गये थे. इसके बावजूद सोमवार रात जारी सप्लीमेंट्री सूची और मंगलवार सुबह मिली हार्ड कॉपी में सभी 340 नाम हटे हुए पाये गये. दूसरी ओर, चुनाव आयोग ने इस मामले में लोगों से घबराने की जरूरत नहीं बताई है. आयोग के अनुसार, जिन मतदाताओं के नाम सूची में नहीं हैं, उनके लिए समाधान के तौर पर 23 जिलों में कुल 19 ट्रिब्यूनल बनाये गये हैं, जिनकी जिम्मेदारी सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को दी गयी है.
Also Read: बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के ‘घुसपैठिये’ से ममता की ‘बंगाली अस्मिता’ का मुकाबला
