सिक्किम टनल हादसे में जलपाईगुड़ी के 6 श्रमिकों की मौत, शुभेंदु अधिकारी ने किया 5 लाख मुआवजे का ऐलान

सिक्किम के रंगपो में टनल ढहने से जलपाईगुड़ी के 6 मजदूरों की मौत हो गयी. पश्चिम बंगाल सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपए के मुआवजे और नौकरी का ऐलान किया है. यह हादसा तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना में हुआ. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Sikkim Tunnel Collapse: पश्चिम बंगाल के पड़ोसी राज्य सिक्किम के रंगपो (Rangpo) में टनल हादसे में जलपाईगुड़ी जिले के 6 लोगों की मौत हो गयी है. कई अन्य घायल हैं. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा में बुधवार को ऐलान किया कि टनल हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके निकट परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा और सिविक वॉलेंटियर की नौकरी दी जायेगी.

पैसे कमाने सिक्किम गये थे युवा

तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना (Teesta Stage 6 Hydroelectric Project) के तहत बन रही सुरंग (Tunnel) के अचानक ढह जाने से कई खदान-श्रमिकों की जान चली गयी. ये 6 मृतक जलपाईगुड़ी जिले के माल सब-डिवीजन (Mal Subdivision) के रहने वाले हैं, जो पैसे कमाने के लिए सिक्किम गये थे. अभी भी कई लोगों के टनल में फंसे होने की आशंका जतायी जा रही है.

कैसे हुआ हादसा?

रंगपो के पास तीस्ता नदी पर बन रही सुरंग के भीतर श्रमिक नियमित निर्माण और खुदाई का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक चट्टान और मलबे का एक बड़ा हिस्सा ढह गया, जिससे वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गये. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ (NDRF) और परियोजना के अधिकारियों ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया. मलबे से निकाले गये शवों की पहचान जलपाईगुड़ी जिले के माल महकमे के क्रैंटी, ओदालाबारी और डांगाझार गांव के निवासियों के रूप में हुई है.

पीड़ित परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

काम की तलाश और बेहतर भविष्य के सपने लेकर पड़ोसी राज्य सिक्किम गये इन युवाओं के शव तिरपाल से ढकी गाड़ियों में लौटे, तो गांवों में मातम पसर गया. ग्रामीणों ने कहा कि हमारे इलाके के अधिकांश युवा रोजी-रोटी के लिए सिक्किम के टनल और डैम प्रोजेक्ट्स में काम करने जाते हैं. सुरक्षा मानकों में लापरवाही के कारण इतनी बड़ी त्रासदी हुई है. सरकार को परिजनों को उचित मुआवजा और सुरक्षा की गारंटी देनी चाहिए.

प्रशासन और जनप्रतिनिधि मदद के लिए पहुंचे

हादसे की खबर मिलते ही जलपाईगुड़ी जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि मृतकों के घरों पर सांत्वना देने पहुंचे. पश्चिम बंगाल सरकार और जलपाईगुड़ी जिला प्रशासन सिक्किम प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं, ताकि शेष फंसे हुए लोगों का पता लगाया जा सके और मृतकों के पार्थिव शरीर को सम्मानजनक तरीके से परिजनों तक पहुंचाया जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >