शुभेंदु की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, नंदीग्राम थाने में की गयी शिकायत दर्ज

शुभेंदु की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

शेख सूफियान पर लगे आरोप आरोपों को सूफियान ने किया खारिज हल्दिया. नंदीग्राम के विधायक और राज्य के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की मां को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी किये जाने के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से तृणमूल नेता शेख सूफियान के खिलाफ नंदीग्राम थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. शिकायत नंदीग्राम ब्लॉक-एक के वेकुटिया निवासी व भाजपा नेता मिनती गोल ने की है. उनका आरोप है कि 30 नवंबर को हल्दिया के ब्रजलालचक इलाके में तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित एक सभा में मौजूद सूफियाश ने सार्वजनिक मंच से भाजपा नेता अधिकारी की मां गायत्री अधिकारी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. गोल के अनुसार, सभा में तृणमूल नेता ने कथित तौर पर कहा था कि ‘अधिकारी की मां का जन्म पाकिस्तान में हुआ और शुभेंदु अधिकारी का जन्म एक पाकिस्तानी महिला की कोख से हुआ.’ आरोप है कि उन्होंने परिवार को लेकर और भी कई अमर्यादित बातें कहीं. शिकायतकर्ता ने कहा कि ऐसी टिप्पणी महिलाओं का अपमान है और इससे अधिकारी की मां मानसिक रूप से आहत हुईं. उन्होंने थाने में लिखित रूप से कार्रवाई की मांग की है. नंदीग्राम थाने की ओर से मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया है. भाजपा महिला मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो वे व्यापक आंदोलन करेंगे. इधर आरोप के बाद तृणमूल नेता सूफियान ने सभी दावों को खारिज किया है. उनका कहना है, ‘यह मेरी बात नहीं है. शुभेंदु खुद कहते हैं कि उनका मूलस्थान उस समय के पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में था. मैंने केवल ऐतिहासिक स्थिति स्पष्ट की थी. मैंने कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की.’ उन्होंने आगे कहा ‘जो लोग आज शिकायत कर रहे हैं, वे तब कहां थे, जब शुभेंदु हमारी नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बेगम, खाला, फुफ्फू जैसे शब्दों से संबोधित करते हैं? तब इन्हें कुछ सुनाई नहीं देता?’

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sandip tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >