शुभेंदु ममता के चुनाव क्षेत्र भवानीपुर के साथ नंदीग्राम से भी उतरे मैदान में

भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनावों के लिए सोमवार को 144 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी. पार्टी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर से नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है.

संवाददाता, कोलकाता

भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनावों के लिए सोमवार को 144 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी. पार्टी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर से नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है. इसके साथ ही शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट से भी चुनाव लड़ेंगे. पिछले चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में सीएम ममता बनर्जी को 1954 वोटों के अंतर से हराया था.

भाजपा की सूची के मुताबिक, पूर्व प्रदेश पार्टी अध्यक्ष दिलीप घोष को खड़गपुर सदर से, बिमान महतो को सालबनी से और दक्षिण कोलकाता की रासबिहारी सीट से स्वपन दासगुप्ता को टिकट दिया गया है.

भाजपा ने सुमिता सिन्हा को पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी उत्तर से, बिमान घोष को हुगली जिले के पुरसुरा से और माधवी महलदर को दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली से मैदान में उतारा है. सूची के मुताबिक, अनिमा दत्ता को नदिया जिले के पलाशीपाड़ा से, जबकि लक्ष्मीकांत साहू को झाड़ग्राम से टिकट दिया गया है. अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण से टिकट दिया गया है. कूचबिहार उत्तर से सुकुमार रॉय, सीतलकुची (अजा) से सावित्री बर्मन और दिनहाटा से अजय रॉय को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके साथ ही, तूफानगंज से मालती रावा रॉय, कुमारग्राम (अजजा) से मनोज कुमार ओरांव, कालचिनी (अजजा) से विशाल लामा, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी (अजा) से आनंदमय बर्मन, सिलीगुड़ी से डॉ शंकर घोष, फांसीदेवा (अजजा) से दुर्गा मुर्मू, गोलपोखर से सरजीत विश्वास और चाकुलिया से मनोज जैन को मैदान में उतारा गया है.

पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में 12 मार्च को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलायी गयी थी. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए थे. इस बैठक में केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर अपनी स्वीकृति दी थी. राज्य में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे. 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान होगा, जबकि 29 अप्रैल को दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान होगा. मतगणना चार मई को होगी. देखें पेज 08 भी

देखें पेज 02 भी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >