प्रतिनिधिमंडल के साथ पटाशपुर पहुंचे शुभंकर

बलात्कार व हत्या की घटना पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने चिंता जतायी है

कोलकाता. पूर्व मेदिनीपुर जिले के भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के पटाशपुर-2 ब्लाॅक के भुवन मंगलपुर गांव में महिला के साथ बलात्कार व हत्या की घटना पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने चिंता जतायी है. घटना की खबर पाकर शुभंकर सरकार प्रदेश कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने भरोसा दिया कि उन लोगों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता अपना आंदोलन जारी रखेंगे. उन्होंने वहां पर मौजूद पुलिस के अधिकारियों से बात कर पुलिस की भूमिका पर असंतोष जताया. उन्होंने कहा कि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की शह पर अपराधियों का एक वर्ग लगातार महिलाओं के साथ अत्याचार व बलात्कार की घटना को अंजाम दे रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ लगातार अपराध हो रहे हैं. उन्होंने इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष होकर काम करने की सलाह दी. प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस के नेता आशुतोष चटर्जी, मानस कर महापात्र, शिव माइति, मानस सरकार, अर्घ्य गण्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >