फिल्म व टीवी सीरियल की शूटिंग 30 तक बंद

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा सोमवार को सिनेमाघरों को बंद करने के अनुरोध के बाद मंगलवार को राज्य में होनेवाली फिल्मों, टीवी सीरियल या वेबसीरीज की शूटिंग को भी बंद करने का फैसला लिया गया.

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा सोमवार को सिनेमाघरों को बंद करने के अनुरोध के बाद मंगलवार को राज्य में होनेवाली फिल्मों, टीवी सीरियल या वेबसीरीज की शूटिंग को भी बंद करने का फैसला लिया गया.

राज्य के मंत्री अरूप विश्वास ने टॉलीवुड के कलाकार व टेक्निशियनों के संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद इसकी घोषणा की. नंदन में आयोजित इस बैठक के बाद श्री विश्वास ने कहा कि बुधवार से आगामी 30 मार्च तक सभी शूटिंग को बंद करने का फैसला लिया गया है. बैठक में कलाकार व टेक्निशियनों के संगठनों के प्रतिनिधियों और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों ने चर्चा के बाद शूटिंग को फिलहाल बंद रखने का फैसला लिया.

बैठक में शामिल सभी लोगों ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए शूटिंग को स्थगित करने का फैसला उचित बताया. श्री विश्वास ने कहा कि सभी ने एकमत में शूटिंग को बंद रखने का फैसला लिया है. आगामी 30 मार्च को कोरोना वायरस के मद्देनजर उपजे हालात की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फिर से समीक्षा करेंगी. उनकी समीक्षा के बाद कलाकार व टेक्निशियनों के संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ फिर से बैठक करके आगे का फैसला किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >