जलती पराली से महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी

घटना बुधवार को तड़के हुई. इस दिन गोपालपुर ग्राम पंचायत इलाके में एक खाली पड़े खेत में पराली जलता देख स्थानीय लोग वहां पहुंचे.

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के फलता थाना क्षेत्र में जल रही पराली से एक महिला का जला शव मिलने से सनसनी फैल गयी. घटना बुधवार को तड़के हुई. इस दिन गोपालपुर ग्राम पंचायत इलाके में एक खाली पड़े खेत में पराली जलता देख स्थानीय लोग वहां पहुंचे. उसे बुझाने का कार्य शुरू किया गया. आग के आंशिक रूप से बुझते ही वहां एक महिला का अधजला शव देखकर लोगों के होश ही उड़ गये. घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस थाने में दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके मृत होने की पुष्टि की गयी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डायमंड हार्बर पुलिस मुर्दाघर में भेज दिया गया. पुलिस मृत महिला की पहचान पता करने का प्रयास कर रही है. इस बात पर सवाल उठ रहे हैं कि महिला का शव खाली खेत में जलती हुई पराली में कैसे पहुंचा. आशंका जतायी जा रही है कि महिला की हत्या कर उसकी लाश पराली में फेंककर आग लगा दी गयी होगी.

हालांकि, यह अभी जांच का विषय है. इस बात की भी जांच हो रही है कि हत्या से पहले महिला का यौन उत्पीड़न हुआ था या नहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >