नदिया में लगातार बारिश से मूर्तिकार परेशान

पिछले 72 घंटों में, बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव के कारण नदिया जिले में काफी वर्षा हुई है.

कल्याणी. नदिया जिले में लगातार बारिश से मूर्तिकार परेशान हैं. यहां पॉलीथिन शीट में लिपटीं कई मूर्तियां देखी जा सकती हैं. दुर्गापूजा से तीन हफ्ते पहले ऐसी तस्वीर नदिया जिले के कुमोरपाड़ा की है. पिछले 72 घंटों में, बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव के कारण नदिया जिले में काफी वर्षा हुई है. यही कारण है कि जिले के मूर्तिकार बेहाल हैं. जब प्रतिमाएं बनाने का सबसे व्यस्त समय होता है, तब तरित पाल, अनूप पाल या बापी पाल जैसे जिले के प्रसिद्ध मूर्तिकार खाली बैठने को मजबूर हैं. हालांकि बुधवार से स्थिति धीरे-धीरे सुधारी है. लगातार बारिश के कारण घर के अंदर और बाहर, कहीं भी काम करना संभव नहीं है. कृष्णानगर के मूर्तिकार तरित पाल ने कहा कि प्रतिमाएं बनाने के दौरान बारिश सबसे बड़ा खतरा है. मैंने हाल के दिनों में पूजा से पहले ऐसी लगातार बारिश नहीं देखी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >