जबरन वसूली मामला: तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता के 5 खाते फ्रीज, पत्नी इंदिरा अभी भी लापता

Sabyasachi Dutta : तृणमूल के पूर्व विधायक का एक और फ्लैट न्यूटाउन में मिला है. उत्तर 24 परगना के गाइघाटा स्थित सब्यसाची दत्ता के ससुराल में तलाशी ली गई. हालांकि, वहां कुछ भी नहीं मिला. हालांकि सब्यसाची दत्ता के बैंक खाते फ्रीज कर दिये गये हैं.

Sabyasachi Dutta: कोलकाता: तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, लेकिन सब्यसाची दत्ता की पत्नी इंदिरा दत्ता की तलाश जारी है. इंदिरा का कोई पता नहीं चल रहा है. इसी बीच, सब्यसाची के खिलाफ एक नई जानकारी सामने आ रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, दो दिन पहले उनके आवास की तलाशी के दौरान 50 किलो सोने की खरीद से संबंधित दस्तावेज मिले थे. अब सब्यसाची के पांच खाते फ्रीज कर दिए गए हैं. पता चला है कि सब्यसाची के पांच बैंक खातों में से एक खाता उनकी पत्नी इंदिरा के साथ संयुक्त रूप से खुला है. इन पांच खातों में कुल मिलाकर लगभग 1.70 करोड़ रुपये जमा हैं. बैंक में दो लॉकर हैं. संभावना है कि उनमें गहने रखे हों.

पत्नी का कोई अता-पता नहीं

इस बीच, पुलिस ने एक स्कॉर्पियो कार जब्त कर ली है, हालांकि सब्यसाची की पत्नी का अभी तक पता नहीं चल पाया है. तृणमूल के पूर्व विधायक का एक और फ्लैट न्यूटाउन में मिल गया है. कल उत्तर 24 परगना के गाइघाटा स्थित सब्यसाची दत्ता के ससुराल में तलाशी ली गई. हालांकि, वहां कुछ भी नहीं मिला. पुलिस बुधवार को सब्यसाची को विधाननगर अदालत में पेश करेगी और उन्हें वापस अपनी हिरासत में लेने के लिए अर्जी देगी. संयोगवश, 8 जून की रात को विधाननगर उत्तर पुलिस स्टेशन ने सब्यसाची को गिरफ्तार कर लिया. मधुसूदन चक्रवर्ती नामक एक व्यापारी ने उनके खिलाफ जबरन वसूली की शिकायत दर्ज कराई थी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक करोड़ रुपये की जबरन वसूली का आरोप

पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजारहाट-न्यूटाउन के पूर्व विधायक सब्यसाची पर फरवरी 2018 में व्यापारी से एक करोड़ रुपये की जबरन वसूली का आरोप है. हालांकि, सब्यसाची ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने यह दावा करते हुए जवाब दिया कि व्यापारी के नाम पर कई मामले दर्ज हैं. विधान नगर नगर निगम के वार्ड नंबर 31 के निवासियों ने एक बार फिर सब्यसाची के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है. सब्यसाची इसी वार्ड के पार्षद हैं. वहां के दुकानदारों का आरोप है कि सब्यसाची के लोग हर महीने दुकानों से 5-6 हजार रुपये वसूलते थे. सब्यसाची की गिरफ्तारी के बाद उन पर कई बार अंडे फेंके गए हैं.

Also Read: पश्चिम बंगाल में लौटने लगे निवेशक, सरकार को मिले अब तक 42 इंवेस्टमेंट प्रोपोजल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >