ममता बनर्जी पर हमले के बाद मजबूत हुई पार्टी, रीतब्रत गुट के 3 विधायकों के बदले सुर

West Bengal TMC Politics: ममता बनर्जी के काफिले पर हमले के विरोध में विधानसभा में टीएमसी कालीघाट गुट के विधायकों के समर्थन में उतरे रीतब्रत गुट के 3 विधायक. विधायक तौसीफुर रहमान बोले- दीदी के फोटो के बिना 500 वोट भी नहीं मिलते.

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापाड़ा (बीजपुर) में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सर्वोच्च नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर हमले और कीचड़-जूते-फेंके जाने के बाद विधानसभा में पार्टी थोड़ी मजबूत हो गयी है. सोमवार को विधानसभा परिसर में टीएमसी कालीघाट (ममता बनर्जी समर्थक गुट) के नेताओं ने कुणाल घोष और अध्यक्ष बिमान बनर्जी की अगुवाई में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष रीतब्रत बनर्जी गुट के 3 प्रमुख विधायक शामिल हुए. इस घटना ने सबको चौंका दिया.

‘दीदी के फोटो के बिना नहीं मिलते 500 वोट’

ममता बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में हुए प्रदर्शन को समर्थन देने वाले रीतब्रत गुट के तीनों विधायकों मेटियाबुर्ज के विधायक अब्दुल खालेक मोल्ला, बशीरहाट के विधायक तौसीफुर रहमान और बारुईपुर पूर्व के विधायक विभास सरदार ने ममता बनर्जी के प्रति अपनी अटूट निष्ठा व्यक्त की. इन तीनों विधायकों के सुर पूरी तरह से बदले हुए थे. जानें तीनों विधायकों ने आज के प्रदर्शन के दौरान क्या कहा.

  • तौसीफुर रहमान : बशीरहाट के विधायक तौसीफुर ने कहा- जहां दीदी हैं, वहीं मैं हूं. ममता दीदी की तस्वीर के बिना हमें चुनाव में 500 वोट भी नहीं मिलते. हमारे रीतब्रत गुट की ओर से कहा गया था कि ममता दीदी ही अध्यक्ष रहेंगी, लेकिन इसे टालते-टालते आज तक नहीं होने दिया गया.
  • विभास सरदार : बारुईपुर पूर्व के विधायक ने कहा- हमारी नेता पर हमला हुआ है. हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं. हम ममता बनर्जी के चुनाव चिह्न पर जीते हैं. टीएमसी के सभी 80 विधायकों को इस कायराना हमले के खिलाफ सड़कों पर उतरना चाहिए.
  • अब्दुल खालेक मोल्ला : मेटियाबुर्ज के विधायक ने कहा- मैं भले ही रीतब्रत गुट में हूं, लेकिन ममता बनर्जी हमारी सर्वोच्च नेता हैं. उनकी गाड़ी पर हमले का विरोध करना मेरा कर्तव्य है.

ये भी पढ़ें: हमले के बाद ममता बनर्जी का पहला बयान- मेरी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गये, आज तो मैं मर ही जाती

विधानसभा से हाजरा तक ममता समर्थकों का हल्लाबोल

विधानसभा परिसर में कुणाल घोष, शोभनदेव चट्टोपाध्याय, अशोक देब, नयना बनर्जी और बाबर अली सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने विरोध मार्च निकाला. कुणाल घोष ने कहा- ममता बनर्जी पर हमला करने वाले गुंडों को मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार और पुलिस का संरक्षण मिल रहा है. उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाये. ममता बनर्जी को डराकर चुप नहीं कराया जा सकता.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी की कार पर चप्पल और कीचड़ फेंके गये, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे, बीजपुर में हंगामा

हाजरा मोड़ पर ममता समर्थकों से पुलिस की झड़प

कोलकाता के हाजरा मोड़ पर प्रदर्शन कर रहे ममता बनर्जी समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टीएमसी नेता वैश्वानर चट्टोपाध्याय सहित करीब 30 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया.

ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को मार डालने की साजिश रची थी : कल्याण बनर्जी

बीजेपी का पलटवार : भ्रष्टाचार किया है, तो ‘चोर-चोर’ तो सुनना ही पड़ेगा

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और बीजेपी ने टीएमसी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि टीएमसी की नेता कांचरापाड़ा में लोगों को उकसाने गयीं थीं. इसका स्थानीय जनता ने विरोध किया. शुभेंदु अधिकारी ने तंज कसते हुए कहा- जब आपकी सरकार ने इतना भ्रष्टाचार किया है, तो जनता से ‘चोर-चोर’ के नारे तो सुनने ही पड़ेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >