रिसड़ा पुलिस ने दो बदमाशों को किया अरेस्ट

रिसड़ा थाने की पुलिस ने नेल्को इलाके में नाका चेकिंग के दौरान दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया.

हुगली. रिसड़ा थाने की पुलिस ने नेल्को इलाके में नाका चेकिंग के दौरान दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया. इनके नाम अमिताभ चक्रवर्ती और अभिषेक मंडल हैं. दोनों कोन्नगर और रिसड़ा के रहने वाले हैं. पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी पर कोन्नगर की ओर जा रहे दोनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया. जांच में उनके पास से एक बंदूक और दो राउंड कारतूस और एक स्कूटी बरामद की गयी. दोनों को श्रीरामपुर कोर्ट में पेश कर पुलिस ने उन्हें सात दिनों के लिए रिमांड पर लिया है. इसकी जानकारी थाना प्रभारी संजय सरकार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >