तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल को श्मशान बना दिया : अर्जुन सिंह

आरजी कर कांड के विरोध में बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह जगदल में आयोजित एक गैर-राजनीतिक विरोध रैली में शामिल हुए.

बैरकपुर. आरजी कर कांड के विरोध में बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह जगदल में आयोजित एक गैर-राजनीतिक विरोध रैली में शामिल हुए. रविवार को रैली के दौरान अर्जुन सिंह ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस, गैंगस्टर और तृणमूल ने बंगाल को श्मशान बना दिया है. उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों और छात्रों ने सीएम को हटाने के लिए 27 अगस्त को नबान्न अभियान का आह्वान किया है.

यह आंदोलन बंगाल को एक नयी दिशा दिखायेगा. रविवार को रैली जगदल क्षेत्र के ऑकलैंड मिल से शुरू हुई और घोषपाड़ा रोड के साथ नैहाटी में नदिया मिल के पास समाप्त हुई. रैली में भाटपाड़ा के विधायक पवन कुमार सिंह, भाजपा बैरकपुर जिला अध्यक्ष मनोज बनर्जी, भाजपा नेता प्रियांगु पांडेय, संजय सिंह, सोमा दास आदि शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >