अग्निपथ व नियमित कैडर नियुक्ति के लिए पंजीकरण

भारतीय सेना ने वर्ष 2026-27 के लिए अग्निपथ योजना और रेगुलर कैडर में नियुक्ति के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन सीइइ के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है.

एक अप्रैल तक आवेदन का मौका

संवाददाता, कोलकाता

भारतीय सेना ने वर्ष 2026-27 के लिए अग्निपथ योजना और रेगुलर कैडर में नियुक्ति के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन सीइइ के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह पंजीकरण 13 फरवरी से प्रारंभ हुआ है और एक अप्रैल तक जारी रहेगा. इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.सेना से मिली जानकारी के अनुसार, सभी अभ्यर्थियों को सबसे पहले ऑनलाइन सीइइ में शामिल होना अनिवार्य होगा. यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित की जायेगी. परीक्षा में बैठने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को 250 रुपये परीक्षा शुल्क जमा करना होगा. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जायेगा.ऑनलाइन सीइइ के जून 2026 में आयोजित होने की संभावना जतायी गयी है, हालांकि, परीक्षा की सटीक तिथि बाद में आधिकारिक रूप से घोषित की जायेगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी गयी है कि वे नियमित रूप से www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जाकर नवीनतम सूचना और निर्देश देखते रहें.सेना ने स्पष्ट किया है कि आवेदन और पंजीकरण प्रक्रिया को समझाने के लिए वेबसाइट पर चरणबद्ध वीडियो भी उपलब्ध हैं, ताकि उम्मीदवार बिना त्रुटि के अपना आवेदन पूरा कर सकें. नियुक्ति प्रक्रिया में पहले ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जायेगी. परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आगे शारीरिक दक्षता परीक्षा, चिकित्सकीय परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन जैसी प्रक्रियाओं से गुजरना होगा.पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और सिक्किम के अभ्यर्थियों के लिए निर्देश दिया गया है कि किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या की स्थिति में वे अपने निकटतम आर्मी नियुक्ति कार्यालय से संपर्क करें. उम्मीदवारों से अपील की गयी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >