दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर 24 परगना के गायघाटा थाना इलाके में एक दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

बनगांव. उत्तर 24 परगना के गायघाटा थाना इलाके में एक दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना रविवार शाम की बतायी जा रही है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, युवती रविवार शाम को घर पर अकेली थी. आरोपी ने उसे पास में स्थित बगीचे में बुलाया. आरोप है कि युवती के बगीचे में जाने पर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया. घर लौटने पर पीड़िता की मां ने उस व्यक्ति को अपनी बेटी के साथ देख लिया. महिला के चिल्लाने पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया. बाद में गाइघाटा पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >