बांग्ला भाषी प्रवासियों को निशाना बनाने का आरोप, तृणमूल सांसदों ने किया प्रदर्शन

तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने भाजपा शासित राज्यों में बांग्ला भाषी प्रवासियों को कथित तौर पर निशाना बनाये जाने के खिलाफ सोमवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया.

कोलकाता/नयी दिल्ली.

तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने भाजपा शासित राज्यों में बांग्ला भाषी प्रवासियों को कथित तौर पर निशाना बनाये जाने के खिलाफ सोमवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. हाथों में तख्तियां लिए तृणमूल सांसदों ने विभिन्न राज्यों में बांग्ला भाषियों के साथ हो रहे कथित भेदभाव के खिलाफ नारे लगाये. तृणमूल कांग्रेस के नेता कल्याण बनर्जी ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में बांग्ला भाषा का अपमान किया जा रहा है. बंगालियों को गिरफ्तार किया जा रहा है, वे कहते हैं कि बांग्ला कोई भाषा नहीं है. हम इसका विरोध कर रहे हैं. हम बांग्ला भाषा का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे. गौरतलब है कि यह विरोध प्रदर्शन बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) मुद्दे पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन से पहले आयोजित किया गया था. तृणमूल सांसद संसद के मानसून सत्र में इस मुद्दे पर नियमित रूप से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >