प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पंचायत सदस्य को जड़ा थप्पड़

घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया.

हावड़ा. जेबीपुर थाना अंतर्गत पातिहाल ग्राम पंचायत में लंबे समय से सड़कों की मरम्मत नहीं होने, पेयजल की किल्लत सहित अन्य समस्याओं को लेकर पंचायत कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने पहुंचीं महिलाओं ने पंचायत सदस्य सुदीप घोष को थप्पड़ जड़ दिया. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वे लोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पंचायत सदस्य ने उनलोगों के साथ बदसलूकी करते हुए उनकी जाति को लेकर कटाक्ष किया. घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया. प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पंचायत सदस्यों को कई बार इन समस्याओं के बारे में बताया गया है, लेकिन उनलोगों के साथ हमेशा बदसलूकी की जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >