बैरकपुर स्थित हनुमान मंदिर में सेना की सफलता को लेकर हुई पूजा

कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया.

बैरकपुर. कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया. इसके बाद से ही देश भर में लोग भारतीय सेना की सफलता के लिए प्रार्थना करने लगे हैं. बुधवार को भाजपा बैरकपुर सांगठनिक जिला अध्यक्ष मनोज बनर्जी ने बैरकपुर रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर महिला मोर्चा बैरकपुर सांगठनिक जिला अध्यक्ष मीना सिंघा, भाजपा बैरकपुर विधानसभा संयोजक विशाल जायसवाल, भाजपा बैरकपुर दो मंडल अध्यक्ष स्वपन विश्वास, भाजपा टीटागढ़ मंडल अध्यक्ष धर्मपाल प्रसाद सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >