प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करेगा ‘प्रदीपन’ ऐप

एप का शुभारंभ पुरुलिया जिला विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में किया गया.

पुरुलिया. शिक्षक दिवस के अवसर पर एक स्वयंसेवी संस्था ने शुक्रवार को ‘प्रदीपन’ नामक मोबाइल ऐप्लिकेशन लॉन्च किया. यह ऐप पूरी तरह नि:शुल्क है और युवाओं को सरकारी नौकरी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करेगा. इसमें लाइव क्लास, रिकॉर्डेड वीडियो, स्टडी मैटेरियल और ऑनलाइन मॉक टेस्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. एप का शुभारंभ पुरुलिया जिला विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में किया गया.

गांव के युवाओं के लिए पहल : उद्घाटन समारोह में स्वामी निर्वाणानंद महाराज, सिदो कान्हू बिरसा विश्वविद्यालय के कंट्रोलर सुबल चंद्र डे, जिला विज्ञान केंद्र के अधिकारी ध्रुवज्योति चट्टोपाध्याय और संस्था के सलाहकार विकास महतो मौजूद थे. विकास महतो ने कहा कि ‘प्रदीपन’ एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है और रजिस्ट्रेशन के बाद विद्यार्थी मुफ्त लाभ उठा पाएंगे. इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को घर बैठे परीक्षा की तैयारी का अवसर प्रदान करना है.

शिक्षक दिवस पर सम्मान व कार्यक्रम : इसी दिन डीवीसी रघुनाथपुर थर्मल पावर परियोजना द्वारा भी शिक्षक दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस अवसर पर छह उच्च विद्यालयों की महिला शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में डीवीसी के बरिया महाप्रबंधक, परियोजना प्रधान आर.के.के., अधिकारी हरीश चंद्र सिंह, अजय कुमार, आलोक गुप्ता, शर्मिला कर, शिल्पी जायसवाल, नोहमुनी मार्डी, तरकेश्वर गुप्ता सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और श्रमिक उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >