भारत-पाक क्रिकेट मैच पर सियासी घमासान, महुआ का मोदी-शाह पर वार

एशिया कप के भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमा गयी है.

कोलकाता. एशिया कप के भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमा गयी है. तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को कठघरे में खड़ा किया. महुआ ने सोशल मीडिया पर लिखा, “खून और पानी पाकिस्तान के साथ नहीं बह सकते, लेकिन क्रिकेट साथ हो सकता है. खासकर तब जब अमित शाह के बेटे का भविष्य इस पर निर्भर हो.” उनका इशारा बीसीसीआइ सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) अध्यक्ष जय शाह की ओर था. तृणमूल का कहना है कि पाकिस्तान से मुकाबला आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में देश के शहीदों का अपमान है. राज्य के खेल राज्यमंत्री मनोज तिवारी ने भी कहा कि पहलगाम हमले में शहीदों का सम्मान होना चाहिए, पाकिस्तान के साथ खेलना उचित नहीं है. दूसरी ओर, भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच कांग्रेस सरकार के दौरान भी आयोजित होते थे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है. इसमें भाग लेना जरूरी है. खेल में राजनीति की कोई जरूरत नहीं है.

बंगाल पूरे देश में सबसे शांतिप्रिय राज्य : जावेद

कोलकाता. गुलशन कॉलोनी मामले में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने तृणमूल नेता जावेद खान का हाथ बताया था. हालांकि जावेद खान ने साफ किया था कि वह इसमें किसी तरह से जुड़े नहीं हैं. वह वहां कभी नहीं जाते हैं. उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही थी. इधर, उन्होंने कहा कि वहां जो हुआ है, वह कहीं भी हो सकता है. बंगाल में कानून-व्यवस्था है. बंगाल की स्थिति देश के अन्य राज्यों से बेहतर है. घटनाएं तो कहीं भी हो सकती हैं. कोई घटना होती है, तो प्रशासन कार्रवाई करेगा. उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कार्रवाई करने की वजह से ही बंगाल आज पूरे देश में सबसे शांतिपूर्ण राज्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >