हुगली से मुक्त कराया गया पोस्ता से अपहृत हुआ स्वर्ण व्यवसायी

बड़ाबाजार अंचल में स्थित पोस्ता इलाके से कुछ बदमाशों द्वारा एक स्वर्ण व्यवसायी के अपहरण की घटना हुई है. घटना पोस्ता थाना क्षेत्र में स्थित नलिनी सेठ रोड की है. अपहृत व्यवसायी का नाम ऋतुराज निवन चवन बताया गया है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने हुगली के चंडीतला के कुमीरमोड़ा इलाके में एक बिरयानी की दुकान से अपहृत व्यवसायी को मुक्त कराया. हालांकि घटनास्थल से अपहरणकर्ता भाग निकले. पुलिस उनकी तलाशी के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है.

कोलकाता.

क्या है मामला :

पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि बहूबाजार निवासी व्यवसायी अमर मोरे ने गत 24 अप्रैल को पोस्ता थाने में अपने परिचित व्यवसायी ऋतुराज निवन चवन के अपहरण की शिकायत दर्ज करायी थी.

उन्होंने शिकायत में बताया कि ऋतुराज कुछ साल पहले उनके यहां नौकरी करता था. गत कुछ साल से उसने पोस्ता के नलिनी सेठ रोड में खुद का सोने का व्यवसाय शुरू किया था. गत मंगलवार की रात 10 बजे जब ऋतुराज अपनी दुकान में था तभी सद्दाम मल्लिक नामक व्यक्ति वहां पहुंचा और उसे जबरन अपने साथ प्राइवेट कार में ले गया.

आरोप है कि आरोपी ने हुगली के चंडीतला स्थित बिरयानी की दुकान में ऋतुराज को बंधक बनाकर रखा था. इस बीच बुधवार को ऋतुराज ने अमर को फोन कर अपने अपहरण के बारे में जानकारी दी. पीड़ित ने बताया कि उसके साथ सद्दाम का 25 लाख रुपये के सोने के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है. इसके कारण ही सद्दाम ने अपने साथी के साथ मिलकर उसका अपहरण किया. शिकायतकर्ता का आरोप है कि ऋतुराज ने अमर से खुद को बचाने की अपील की.

हरकत में आयी पोस्ता थाने की पुलिस

अमर मोरे ने पोस्ता थाने में उसके अपहरण की शिकायत दर्ज करायी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ऋतुराज के मोबाइल के अंतिम टावर लोकेशन ट्रेस किया तो पता चला कि वह हुगली के चंडीतला थानांतर्गत कुमीर मोड़ा इलाके में है. इसके बाद पुलिस ने वहां एक बिरयानी की दुकान में छापेमारी कर उसे वहां से मुक्त करा लिया. घटना के बाद से मुख्य आरोपी सद्दाम मल्लिक फरार है. पुलिस उसकी तलाश में विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >