चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता

पिछले दिनों हावड़ा थाना क्षेत्र के राजबल्लभ साहा लेन स्थित एक बिल्डिंग के चार फ्लैट में 14 लाख रुपये नकदी और गहनों की चोरी हुई थी

हावड़ा. पिछले दिनों हावड़ा थाना क्षेत्र के राजबल्लभ साहा लेन स्थित एक बिल्डिंग के चार फ्लैट में 14 लाख रुपये नकदी और गहनों की चोरी हुई थी. पुलिस को इस मामले में सफलता मिली है. पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करते हुए साढ़े नौ लाख रुपये नकद बरामद कर लिया है. पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस चोरी के पीछे कौन-कौन हैं. मालूम रहे कि पांच अगस्त को तीन युवक बिल्डिंग के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे और एक-एक कर चारों फ्लैटों का ताला तोड़कर लाखों रुपये व गहने लेकर भाग निकले थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >