चार महीने बाद नाबालिग को पुलिस ने कराया मुक्त

इस दौरान एक मकान से नाबालिग को सुरक्षित छुड़ाया गया

बारुईपुर. खुद को सीबीआइ इंस्पेक्टर बताकर एक युवक ने 14 वर्षीय नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर उसका अपहरण कर लिया. करीब चार महीने बाद पुलिस ने नाबालिग को दक्षिण 24 परगना के ठाकुरपुकुर इलाके से बरामद कर लिया. इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले नाबालिग के माता-पिता ने बारुईपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन लंबे समय तक नाबालिग का कोई सुराग नहीं मिल पाया. सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बारुईपुर थाने के एसआइ सुकुमार रुइदास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ठाकुरपुकुर इलाके में छापेमारी की. इस दौरान एक मकान से नाबालिग को सुरक्षित छुड़ाया गया. गिरफ्तार आरोपी का घर कोलकाता के बालीगंज इलाके में बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने खुद को सीबीआइ अधिकारी बताकर नाबालिग को झांसे में लिया था. तलाशी के दौरान उसके पास से फर्जी पहचान पत्र, वोटर कार्ड सहित कई अन्य दस्तावेज बरामद किये गये हैं. जांच में सामने आया है कि आरोपी ने करीब चार महीने पहले नाबालिग का अपहरण किया था और उसे ठाकुरपुकुर में किराये के एक घर में छिपाकर रखा था. बताया गया कि नाबालिग का काफी समय तक कोई पता नहीं चलने पर उसके परिजनों ने 22 जनवरी को बारुईपुर थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज करायी थी.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी खुद को सीबीआइ अधिकारी बताकर नाबालिग लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाता था और कई के साथ शारीरिक संबंध भी बना चुका है. फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी ने इस तरह से कितनी नाबालिगों को अपने जाल में फंसाया है और इस अपराध में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल तो नहीं है. पीड़िता के परिवार ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >