इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने प्रमोटर को किया गिरफ्तार

बाघाजतीन स्थित विद्यासागर कॉलोनी में एक बहुमंजिली इमारत के ढहने की घटना के बाद से फरार आरोपी प्रमोटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

कोलकाता. बाघाजतीन स्थित विद्यासागर कॉलोनी में एक बहुमंजिली इमारत के ढहने की घटना के बाद से फरार आरोपी प्रमोटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसका नाम सुभाष राय है. कोलकाता पुलिस ने उसे गुरुवार को दक्षिण 24 परगना के बक्खाली स्थित एक रिसॉर्ट से दबोचा. कोलकाता नगर पालिका ने आरोपी प्रमोटर के खिलाफ पहले ही कई गंभीर धाराओं के तहत शिकायत दर्ज करायी थी. पुलिस को जांच में पता चला कि बहुमंजिली इमारत बिना किसी प्लानिंग के बनायी गयी थी. तीन मंजिली इमारत बनाने की अनुमति मिली थी, लेकिन अवैध रूप से चार तले की बिल्डिंग बना ली गयी.पुलिस ने उस फ्लैट को ऊंचा करने वाली हरियाणा की संस्था, आरोपी प्रमोटर एवं फ्लैट मालिकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की थी. अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >