कोलकाता की रैली में आये बच्चे से पीएम मोदी ने कहा- पता लिख दीजिए, मैं चिट्ठी लिखूंगा

PM Modi: प्रधानमंत्री ने रैली के बीच खड़े एक बच्चे की परेशानी को देखा और मंच से ही उस बच्चे की परेशानी को दूर करने का आग्रह किया. साथ ही बच्चे को सुंदर तस्वीर लाने के लिए धन्यवाद भी दिया.

PM Modi: कोलकाता. ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शनिवार को आयोजित भाजपा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण शुरू करने से पहले एक छोटी-सी घटना से मौजूद लोगों का दिल जीत लिया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य का भाषण समाप्त होते ही प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचे. ऐसा लगा मानो वह पहले से ही किसी खास दृश्य पर नजर रखे हुए थे. माइक के पास पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले मंच के सामने मौजूद एक छोटे बच्चे की ओर ध्यान दिलाया, जिससे वहां मौजूद लोगों का उत्साह और बढ़ गया.

मोदी ने बच्चे से कहा धन्यवाद

दरअसल मंच के ठीक सामने विशाल जनसमूह के बीच एक छोटा बच्चा मौजूद था, जिसे उसके माता-पिता ने भगवान राम के रूप में सजाया था. बच्चे के एक हाथ में गदा थी, जबकि दूसरे हाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक कटआउट और तिरंगा था. कटआउट पकड़े रहने के कारण वह बैठ नहीं पा रहा था और काफी देर से खड़ा था. प्रधानमंत्री ने भाषण शुरू करने से पहले उस बच्चे की ओर इशारा करते हुए कहा, “यह छोटा बच्चा इतनी देर से यह तस्वीर पकड़े खड़ा है. क्या कोई कृपया इससे यह तस्वीर ले सकता है, ताकि यह बैठ सके? धन्यवाद, प्यारे बच्चे. तुमने बहुत सुंदर तस्वीर बनायी है. आप अपना पता लिख दीजिए, मैं आपको चिट्ठी लिखूंगा. ”

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पहली बार रैली में बच्चों से मिले मोदी

प्रधानमंत्री की इस टिप्पणी के बाद वहां मौजूद लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया. यह पहला अवसर नहीं है जब प्रधानमंत्री को छोटे बच्चों और स्कूली छात्रों के साथ सहज रूप से घुलते-मिलते देखा गया हो. नये मेट्रो स्टेशनों के उद्घाटन के दौरान भी उन्हें अक्सर स्कूली छात्रों से बातचीत करते, उनके साथ मेट्रो में सफर करते और हल्के-फुल्के पल साझा करते देखा जाता है. उनके इस व्यवहार से बच्चों के प्रति उनका स्नेह स्पष्ट झलकता है. शनिवार की यह घटना भी उसी का एक उदाहरण बन गयी.

Also Read: बेंगलुरु में गिरफ्तार हुए पश्चिम बंगाल के दंपती रिहा, बांग्लादेशी होने का था शक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >