PM Modi Barrackpore Rally 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और निर्णायक चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (27 अप्रैल) को उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. कांकीनाड़ा स्थित ऐतिहासिक जलेबी मैदान में होने वाली इस रैली को भाजपा के प्रचार अभियान का सबसे बड़ा और अंतिम प्रहार माना जा रहा है. 29 अप्रैल को होने वाली वोटिंग से पहले पीएम मोदी यहां से न केवल बैरकपुर, बल्कि आसपास की कई विधानसभा सीटों के समीकरण साधेंगे.
जलेबी मैदान में सुबह 11:45 बजे पहुंचेंगे पीएम
प्रधानमंत्री मोदी का बैरकपुर दौरा चुनाव के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी इस धरती से पीएम मोदी मतदाताओं को लामबंद करेंगे और ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प को दोहरायेंगे.
जूट मिलकर्मियों और औद्योगिक बेल्ट पर नजर
बैरकपुर का यह इलाका कभी बंगाल का औद्योगिक केंद्र हुआ करता था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में इस बार भी यहां के जूट मिल श्रमिकों की समस्याओं और बंद पड़ी फैक्ट्रियों का मुद्दा प्रमुख रह सकता है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मजदूरों का दर्द, महिला और युवा वोटर
प्रधानमंत्री अक्सर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर यहां के औद्योगिक विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाते रहे हैं.‘लक्ष्मी भंडार’ के जवाब में भाजपा की नयी योजनाओं और महिला सुरक्षा (आरजी कर अस्पताल घटना के संदर्भ में) पर पीएम का संदेश यहां निर्णायक साबित हो सकता है.
इसे भी पढ़ें : बनगांव में गरजे पीएम मोदी- घुसपैठिये दूसरे चरण से पहले बंगाल छोड़ दें, नहीं तो अंजाम बुरा होगा, मतुआ समाज को दी नागरिकता की गारंटी
PM Modi Barrackpore Rally 2026: प्रचार के आखिरी दिन अंतिम प्रहार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सोमवार शाम को प्रचार का शोर थम जायेगा. ऐसे में पीएम की यह अंतिम रैली मतदाताओं के मन में भाजपा की ‘गारंटी’ को पुख्ता करने के लिए डिजाइन की गयी है.
इसे भी पढ़ें : मतुआ वोट बैंक को साधने ठाकुरबाड़ी में पीएम मोदी, हरिचंद-गुरुचंद ठाकुर मंदिर में की पूजा, बंगाल की 34 सीटों पर सीधा असर
अभेद्य किले में तब्दील कांकीनाड़ा
प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए कांकीनाड़ा और आसपास के इलाकों को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है. एसपीजी (SPG) के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गयी है. जलेबी मैदान के चारों ओर सीसीटीवी (CCTV) और ड्रोन कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गयी है. भाजपा का दावा है कि रैली में बैरकपुर के इतिहास की सबसे बड़ी भीड़ जुटने वाली है.
इसे भी पढ़ें
पानीहाटी में गरजे पीएम मोदी- 92 प्रतिशत वोटिंग ने टीएमसी के ‘महाजंगलराज’ के अंत पर लगायी मुहर
बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी
