दक्षिण कोलकाता में वोटर लिस्ट पर कैंची, ममता बनर्जी की भवानीपुर समेत 4 सीटों पर रोमांचक हुआ मुकाबला

Kolkata South Election 2026: दक्षिण कोलकाता की 4 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा. भवानीपुर में 51 हजार से ज्यादा नाम कटने के बाद अब कुल 6.79 लाख वोटर ही करेंगे फैसला. जानें महिला-पुरुष वोटरों की पूरी डिटेल.

Kolkata South Election 2026: दक्षिण कोलकाता या कोलकाता दक्षिण चुनावी जिले में इस बार दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोट पड़ेंगे. जिले में कुल 4 विधानसभा सीटें हैं. इसके लिए 6,79,173 वोटर पंजीकृत हैं, जो वोट डाल सकते हैं. इनमें 3,44,911 पुरुष, 3,34,238 महिला और 24 थर्ड जेंडर वोटर हैं.

दक्षिण कोलकाता में है ममता-शुभेंदु का मुकाबला

दक्षिण कोलकाता वो जिला है, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रहीं हैं. यहीं से शुभेंदु अधिकारी भी चुनाव लड़ रहे हैं. इसी क्षेत्र में टॉलीवुड भी है, जो बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री का हब है. इसलिए इस जिले की 4 सीटों की अहमियत और बढ़ जाती है.

भवानीपुर में कट गये 51 हजार से अधिक वोटर के नाम

चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद बड़ी संख्या में कोलकाता के मतदाताओं के नाम कट गये हैं. ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में 51 हजार से अधिक लोगों के नाम काट दिये गये हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Kolkata South Election 2026: भवानीपुर समेत 4 सीटों पर इस बार कितने वोटर

वर्ष 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव में दक्षिण कोलकाता की 4 विधानसभा सीटों भवानीपुर, कोलकाता पोर्ट, रासबिहारी और बालीगंज में कितने वोटर इस बार मतदान करेंगे. इनमें कितने पुरुष, कितनी महिला और कितने थर्ड जेंडर वोटर हैं, जिनका नाम वोटर लिस्ट में है और वे मतदान कर सकेंगे. ये सारी जानकारियां आपको यहां मिल जायेंगी.

विधानसभा का नामपुरुष वोटरमहिला वोटरथर्ड जेंडरकुल वोटर
कोलकाता पोर्ट91335802755171615
भवानीपुर81108791996160313
रासबिहारी76263821376158406
बालीगंज96205926277188839
स्रोत : इलेक्शन कमीशन

इसे भी पढ़ें : उत्तर 24 परगना की 33 सीटों पर 29 अप्रैल को महादंगल, 71 लाख से ज्यादा वोटर लिखेंगे बंगाल की किस्मत

23 अप्रैल को बंगाल में हुई थी रिकॉर्ड 93.19 प्रतिशत वोटिंग

इससे पहले 23 अप्रैल को बंगाल में पहले चरण का मतदान हुआ था. तब 16 जिलों के लोगों ने 152 विधानसभा क्षेत्र में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. इन जिलों में हुई रिकॉर्डतोड़ वोटिंग की चर्चा देश भर में हो रही है. बंगाल में पहले चरण में 93.19 प्रतिशत मतदान हुआ. किस जिले में कितनी वोटिंग हुई, उसका पूरा रिकॉर्ड यहां देखें.

विधानसभा का नामवोट प्रतिशत
कूचबिहार96.2
अलीपुरदुआर93.2
जलपाईगुड़ी94.76
कलिम्पोंग83.04
दार्जिलिंग88.98
उत्तर दिनाजपुर94.16
दक्षिण दिनाजपुर95.44
मालदा94.79
मुर्शिदाबाद93.67
पूर्व मेदिनीपुर92.75
पश्चिम मेदिनीपुर92.19
झारग्राम92.26
पुरुलिया91.59
बांकुड़ा92.55
पश्चिम बर्धमान90.32
बीरभूम94.51
कुल वोट93.19
स्रोत : इलेक्शन कमीशन

8 जिलों की 142 सीटों पर 3.21 करोड़ वोटर करेंगे मतदान

दूसरे चरण में 8 जिलों की 142 सीटों के लिए चुनाव होंगे. इस चरण में कुल 3,21,73,837 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 1,64,35,627 पुरुष, 1,57,37,418 महिला और 792 थर्ड जेंडर वोटर हैं.

इसे भी पढ़ें : नदिया की 17 सीटों पर 29 को महामुकाबला, 39.55 लाख वोटर तय करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत, जानें महिला-पुरुष वोटरों का पूरा गणित

4 मई को आयेंगे बंगाल चुनाव के नतीजे

बंगाल विधानसभा की सभी 294 सीटों पर हुई वोटिंग की गणना 4 मई को करायी जायेगी. उसी दिन पता चल जायेगा कि बंगाल में अगली सरकार किसकी होगी. तृणमूल कांग्रेस की सरकार बचेगी या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार आयेगी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में ‘बाबा’ का बुलडोजर प्रहार, 29 अप्रैल की वोटिंग से पहले योगी आदित्यनाथ की जनसभाएं और रोड शो

बंगाल में अमित शाह का सुपर मंडे, गंगासागर में डुबकी और कपिल मुनि के दर्शन के बाद बेहाला में करेंगे मेगा रोड शो

बंगाल चुनाव 2026: प्रचार के आखिरी दिन बैरकपुर में गरजेंगे पीएम मोदी, कांकीनाड़ा में करेंगे महाजनसभा

Photos: कालीघाट में ममता बनर्जी का मेगा रोड शो, पुरुलिया के ढोल और छऊ नृत्य के साथ दिखी बंगाल की संस्कृति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >