अन्नपूर्णा भंडार पर बोले पीएम मोदी- महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा रहा 3000 रुपए, कोई पात्र महिला योजना से वंचित नहीं रहेगी

PM Modi on Annapurna Bhandar Yojana West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की अन्नपूर्णा योजना की सराहना की. योजना को महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया. इस योजना के तहत 1.5 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में सहायता राशि पहुंचायी जा रही है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस अवसर पर बाल विवाह रोकने का संकल्प लिया.

PM Modi on Annapurna Bhandar Yojana West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि एक भी पात्र महिला अन्नपूर्णा योजना के लाभों से वंचित न रहे. इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर काम किया जा रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि अन्नपूर्णा योजना बंगाल की महिलाओं का आत्मविश्वास मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है.

कोलकाता में आयोजित अन्नपूर्णा दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी व अन्य. फोटो : प्रभात खबर

हर साल 17 सितंबर को मनेगा ‘अन्नपूर्णा दिवस’

कोलकाता के पास सॉल्टलेक में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में हर साल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन ‘अन्नपूर्णा दिवस’ के रूप में मनाया जायेगा. उन्होंने इसकी वजह भी बतायी. सीएम ने कहा कि महिलाओं के लिए हर महीने 3,000 रुपए की आर्थिक सहायता की गारंटी पीएम मोदी ने ही दी थी.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के लिए पुरुलिया में जले ‘आशीर्वाद के दीये’, एक लाख दीप से बनाया नरेंद्र मोदी का विशाल चित्र

पीएम मोदी ने ‘अन्नपूर्णा दिवस’ को किया संबोधित

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा आयोजित ‘अन्नपूर्णा दिवस’ कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संबोधित करते हुए कहा कि माताओं, बहनों और बेटियों के जीवन से जुड़ी हर समस्या का समाधान करना भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही है.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अन्नपूर्णा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते पीएम मोदी.
पश्चिम बंगाल में हमारी सरकार बनने के कुछ ही दिनों के भीतर अन्नपूर्णा योजना पर काम शुरू हो गया. आज, कई महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में वित्तीय सहायता मिल रही है. कोई बिचौलिया नहीं है और कोई ‘कट मनी’ नहीं है. हमारी सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि एक भी पात्र महिला अन्नपूर्णा योजना के लाभ से वंचित न रहे. हम इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अनवरत काम कर रहे हैं. -नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

महिलाओं के खाते में पहुंच रही अन्नपूर्णा की चौथी किस्त : मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत बंगाल में महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 3,000 रुपए जमा किये जाते हैं. इसके लिए उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. मोदी ने कहा- यह उनके लिए एक बड़ा संबल है. आज, लगभग 1.5 करोड़ बहनों के खातों में अन्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त पहुंच रही है. इस योजना के तहत 3,000 रुपए प्रतिमाह दिये जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने बंगाल में ‘पीएम आवास योजना’ के 50 लाख लाभार्थियों की सूची तैयार करने की घोषणा की : शुभेंदु अधिकारी

अन्नपूर्णा योजना ने किया महिलाओं का सशक्तिकरण

प्रधानमंत्री ने कहा कि अन्नपूर्णा योजना के माध्यम से पश्चिम बंगाल की माताओं और बहनों का सशक्तिकरण हुआ है. उन्होंने कहा- हमारा मानना है कि पश्चिम बंगाल की महिलाओं के पास निर्णय लेने की शक्ति और आगे बढ़ने का साहस, दोनों होना चाहिए.

मैं इस योजना से लाभान्वित होने वाली प्रत्येक माता और बहन को बधाई देता हूं. उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं. परिवार में हमारी माताओं और बहनों के कंधों पर कई जिम्मेदारियां होती हैं. कई छोटे-बड़े फैसलों के बीच, एक महिला हर तरह से परिवार की देखभाल करती है, और जब उनके लिए जरूरी खर्चों की चिंता कम हो जाती है, तो उनका आत्मविश्वास और भी बढ़ जाता है. -नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
अन्नपूर्णा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी.

तैयार हो रही पीएम आवास के 50 लाख लाभार्थियों की लिस्ट : शुभेंदु अधिकारी

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अन्नपूर्णा योजना के तहत सितंबर की किस्त 1.58 करोड़ लाभार्थियों में से ज्यादातर के बैंक खातों में भेज दी गयी है. जिनके खाते में अब तक पैसे नहीं पहुंचे हैं, उन्हें भी जल्द ही यह राशि मिल जायेगी. बंगाल के सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की है कि राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 50 लाख लाभार्थियों की सूची तैयार की जा रही है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के जन्मदिन पर बंगाल मनायेगा ‘अन्नपूर्णा दिवस’, शुभेंदु अधिकारी का ऐलान

‘18 साल से कम उम्र की किसी लड़की की शादी नहीं होने देंगे’

मुख्यमंत्री ने बाल विवाह के संदर्भ में कहा- मैं भरोसा दिलाता हूं कि इस सरकार के कार्यकाल में 18 साल से कम उम्र की किसी भी लड़की की शादी नहीं होने दी जायेगी. जिन्होंने ऐसा किया है और जिन्होंने ऐसी शादियों में मदद की है, उन्हें कानून के मुताबिक सजा दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >