तृणमूल विधायक के खिलाफ हाइकोर्ट में दायर हुई याचिका

एसएससी नियुक्ति मामले में जमानत पर रिहा आरोपी शाहिद इमाम ने ग्रामीण हावड़ा के उदयनारायणपुर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल विधायक समीर कुमार पांजा के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका दायर की है.

कोलकाता. एसएससी नियुक्ति मामले में जमानत पर रिहा आरोपी शाहिद इमाम ने ग्रामीण हावड़ा के उदयनारायणपुर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल विधायक समीर कुमार पांजा के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका दायर की है. याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि विधायक ने थाने में उन्हें धमकी दी है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि विधायक ने उनके आरामबाग वाले घर का आधा हिस्सा जबरन अपने नाम कर लिया है. सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने घटना वाले दिन थाने का सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का आदेश दिया है. उल्लेखनीय है कि, सीबीआइ ने एसएससी नियुक्ति मामले में शाहिद इमाम को गिरफ्तार किया था. बाद में उन्हें जमानत मिल गयी. इसके बाद 13 सितंबर, 2025 को उदयनारायणपुर थाने में उनके खिलाफ और एक एफआइआर दर्ज करायी गयी. इसके आधार पर पुलिस ने उन्हें पांच दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि नौ दिसंबर को पुलिस कस्टडी में विधायक ने उन्हें धमकी दी. कोर्ट ने शाहिद इमाम को फिलहाल पुलिस सुरक्षा देने का आदेश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >