फारसी बिल्ली गायब पशु केयर सेंटर का मालिक गिरफ्तार

इस पर बिल्ली के मालिक ने रिजेंट पार्क थाने में सेंटर के मैनेजमेंट के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी.

कोलकाता. रिजेंट पार्क इलाके में एक परिवार की कीमती फारसी बिल्ली गायब होने के आरोप में स्थानीय पशु केयर सेंटर के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. परिवार ने अपनी प्यारी बिल्ली को फैमिली ट्रिप पर जाने से पहले उस सेंटर में छोड़ दिया था. कुछ दिनों बाद जब वे अपनी बिल्ली को लेने पहुंचे, तो उन्हें उनकी फारसी बिल्ली की जगह एक साधारण बिल्ली दी गयी. इस पर बिल्ली के मालिक ने रिजेंट पार्क थाने में सेंटर के मैनेजमेंट के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर सेंटर के मालिक दीप शेखर रॉय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. वह और उसकी पत्नी दक्षिण कोलकाता के रीजेंट पार्क इलाके में चंडी घोष रोड पर एक पशु डेकेयर चलाते हैं. जांच में पता चला है कि सेंटर में कई लोग अपने पालतू जानवरों को अस्थायी रूप से छोड़ते हैं. शिकायतकर्ता, जो पेशे से डॉक्टर हैं, ने आरोप लगाया कि उनकी कीमती फारसी बिल्ली को उन्हें वापस नहीं किया गया और उसे बदलकर एक साधारण बिल्ली दे दी गयी.

पुलिस ने बताया कि वे गिरफ्तार सेंटर मालिक से पूछताछ कर रहे हैं और गायब फारसी बिल्ली को बरामद करने की कोशिश कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >