सड़क मरम्मत की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

भाटपाड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर 30 के अंतर्गत आने वाले इस रोड की हालत बदहाल है.

भाटपाड़ा-जगदल के बीच नतूनग्राम रोड की स्थिति बदहाल बैरकपुर. बदहाल सड़क के मरम्मत की मांग पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. उल्लेखनयी है कि उत्तर 24 परगना जिले के जगदल विधानसभा क्षेत्र का महत्वपूर्ण रोड नतूनग्राम रोड आवागमन के लिए अनुपयुक्त हो गया है. भाटपाड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर 30 के अंतर्गत आने वाले इस रोड की हालत बदहाल है. नतूनग्राम रोड बाजार से लेकर ऊंचेगढ़ चौराहे तक की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गये हैं. सड़क के बीचों-बीच बने अनगिनत गड्ढों के कारण दुर्घटना का जाल बन गया है. बारिश के समय लोगों को यहां परेशानियों से गुजरना पड़ता है. लोगों ने कहा कि कई बार नगरपालिका को सूचित करने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया है. शुक्रवार को सड़क मरम्मत की मांग कर इलाके के लोगों ने सड़क पर उतर कर आंदोलन शुरू किया. स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि जल्द सड़क मरम्मत नहीं हुई तो जोरदार आंदोलन पर जाने को वे बाध्य होंगे. दूसरी ओर भाटपाड़ा नगरपालिका के वाइस चेयरमैन देवज्योति घोष ने खराब सड़क की बात स्वीकार करते हुए कहा कि कई सड़कें खराब हैं. हालांकि खराब सड़कों की मरम्मत के लिए आंकलन किया गया है. बहुत जल्द सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >