फिर विमानों में आया बम की धमकी, कोलकाता एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

सभी विमानों में बारीकी से जांच की गयी. लेकिन कहीं किसी भी विमान में कुछ नहीं मिला

बैरकपुर. इंडिगो व विस्तारा समेत अन्य एयरलाइंस की 17 विमानों में फिर बम होने की धमकी आते ही कोलकाता एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, एक्स हैंडल पर किसी ने पोस्ट कर 17 विमानों में बम होने की धमकी दी, जिसमें चार विमान कोलकाता से संचालन होने के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर अधिकारियों में खलबली मच गयी थी, जबकि एक विमान मुंबई से कोलकाता की थी. चार विमान इंडिगो की थी, जबकि एक विमान विस्तारा की थी. इंडिगो की उड़ान कोलकाता से पुणे, बेंगलुरु से कोलकाता, कोलकाता से बेंगलुरु और मुंबई से कोलकाता की थी. तुरंत कुछ विमानों की आपात लैंडिंग करायी गयी, तो कुछ विमान एयरपोर्ट पर ही थी. सभी विमानों में बारीकी से जांच की गयी. लेकिन कहीं किसी भी विमान में कुछ नहीं मिला. वही विस्तार की एक विमान कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी, उसमें भी बम होने की धमकी आने पर उसे भी आपात लैंडिंग करायी गयी, लेकिन उसमें भी कुछ नहीं मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >